MP Weather News: सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई सिहरन, उमरिया में पारा 11.3 डिग्री पर पचमढ़ी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान। प्रदेश के 23 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़का।

RAKESH SONI

MP Weather News: सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई सिहरन, उमरिया में पारा 11.3 डिग्री पर

पचमढ़ी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान। प्रदेश के 23 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़का।

मप्र। हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।
अभी एक-दो दिन में सिहरन और बढ़ने के भी आसार हैं।
वातावरण से नमी कम होने से बादल छंट गए हैं।

भोपाल उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है। शनिवार को प्रदेश के सभी शहरों में रात के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसी क्रम में सबसे कम 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश के 23 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

चल रही उत्तरी हवाएं

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे ठंड बढ़ गई है। अभी एक-दो दिन में सिहरन और बढ़ने के भी आसार हैं।

कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मिचौंग तूफान समाप्त हो चुका है। पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ भी आगे बढ़ गया है। वातावरण से नमी कम होने से बादल छंट गए हैं। इसके साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

दिन में खिल रही धूपी
उधर, धूप निकलने के कारण अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस तरह की स्थित अभी दो दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान रात के तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। हालांकि 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, लेकिन इस मौसम प्रणाली की आवृति कमजोर रहने के कारण इसका प्रदेश के मौसम पर असर कम ही पड़ने के आसार हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!