घोड़ाडोंगरी में किसान को बेवकूफ बनाकर रुपए लेकर भागे मोटरसाइकिल सवार
घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम खारागोंदी के किसान मकल पिता ओझा उइके उम्र 65 वर्ष को बेवकूफ बनाकर दो मोटरसाइकिल सवार रुपए ₹8000 लेकर भाग गए। किसान मकल ने बताया कि घटना दोपहर 1:00 बजे के करीब है वह इमली मोहल्ला से शनिवार बाजार की ओर जा रहे थे रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पूछा कि तुम्हारा बैंक में पैसा आया कि नहीं और बातों में उलझा कर किसान के पास के ₹8000 लेकर भाग गए। किसान ने अपनी मेहनत की फसल मक्का की किसी व्यापारी को बेची थी जिसने आज ही उसे रुपए दिए थे और वह भी मोटरसाइकिल सवार लेकर चंपत हो गए । किसान ने घटना की रिपोर्ट को लेकर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में आवेदन दिया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements