63 दिन में 1800 किलोमीटर का सफर तय कर मुलताई लौटी मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा 

RAKESH SONI

63 दिन में 1800 किलोमीटर का सफर तय कर मुलताई लौटी मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा 

पवित्र नगरी पहुंचने पर जनप्रतिनिधियो एवं नागरिको द्धारा किया भव्य स्वागत

मुलताई। पवित्र नगरी में दिन रविवार को 2 जनवरी को मां ताप्ती उदगम स्थल से सूरत गुजरात तक के लिए निकली मां ताप्ती सपंूर्ण परिक्रमा पदयात्रा 63 दिन में तीन प्रदेश से गुजर कर 1800 किलोमीटर का सफर तय कर मुलताई लौटी। जहां मां ताप्ती संपूर्ण पदयात्रा के यात्रियो को क्षेत्र के विधायक सुखदेव पांसे एवं नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू प्रहलाद सिंह परमार द्धारा पदयात्रियो के पैर पखारकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक पांसे ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमने मां ताप्ती उदगम स्थल पर जन्म लिया। यात्रा के संयोजक राजू पाटनकर ने बताया कि वर्ष 2021 में जब सभी कोरोना महामारी से पीडि़त होकर नर्वस जीवन बिता रहे थे उस विषम परिस्थितियो में मां ताप्ती के भक्तो ने   

 मां ताप्ती संपूर्ण पदयात्रा करने का संकल्प लिया एवं कठिन परिस्थितियो के बाद भी पदयात्रा पूर्ण की थी। पद यात्रियों का मां ताप्ती कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन सहित नागरिकों द्वारा पद यात्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया l भोजन प्रसादी के उपरांत मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का समापन किया गया

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!