सभी विद्यालयों में आयोजित होगा मातृ पितृ पूजन दिवस
जिले भर में पूजे जाएंगे लाखों माता-पिता,
युवा अपने माता-पिता के चरणों में अर्पित करेंगे गुलाब के फूल
जिले भर में पूजे जाएंगे लाखों माता-पिता,
युवा अपने माता-पिता के चरणों में अर्पित करेंगे गुलाब के फूल
श्री योग वेदांत सेवा समिति कई जगह आयोजित करेगी कार्यक्रम

बैतूल। पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करने, मोबाईल, टीवी व इंटरनेट से फैल रही अश्लीलता व पाश्चात्य सभ्यता के वेलेंटाइन डे की कुप्रथा से बच्चों तथा युवा वर्ग में कुसंस्कार पनप रहे थे जिससे उनमें अपने माता-पिता के प्रति आदर व सेवा भावना की कमी होती जा रही थी, सहनशक्ति के अभाव से वें चिड़चिड़ेपन के शिकार हो रहे थे इससे द्रवीभूत होकर संत श्री आशारामजी बापू ने सन 2006 से देशभर में मातृ पितृ पूजन दिवस की शरुआत करवाई जिससे बच्चों व युवाओं में अपने माता-पिता के प्रति आदर भावना जाग्रत हो रही है वें ओजस्वी -तेजस्वी बनकर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर समाज व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है इसी तारतम्य में श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा पूज्य बापूजी की सत्प्रेरणा से जिले के समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे है। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि प्रात: 8:30 बजे भारत भारती आवासीय विद्यालय में, 10 बजे उड़दन स्थित वृद्धाश्रम में, दोपहर 2 बजे शासकीय कन्या शाला गंज व 3 बजे शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में मातृ पितृ पूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे इसके अलावा जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाएं भी आज अपने अपने विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। श्री मदान ने जिले के विद्यार्थियों व युवाओं से आग्रह किया है कि वें आज अपने विद्यालयों में गुरुजनों का व अपने-अपने घरों में माता-पिता का पूजन करके उनके चरणों में गुलाब का फूल अर्पित कर हर्षोल्लास से इस पर्व को मनाएं।
Contents
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements