अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की शिवराज सरकार :- बर्डे

RAKESH SONI

अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की शिवराज सरकार :- बर्डे

भाजपा अनु.जा.मो जिला मीडिया प्रभारी बर्डे की पत्रकारों से चाय पर चर्चा हुई

सारणी। सोमवार शाम 6 बजे भारतीय जनता पार्टी के शांपिग सेंटर स्थित कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राहुल बर्डे ने स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया बंधुओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया था। जहां नगर के पत्रकारों की उपस्थिति रही। चाय पे चर्चा के दौरान राहुल बर्डे ने भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार के माध्यमों से एससी वर्ग के चहुंमुखी उत्थान के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसके अलावा बर्डे ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ वर्ष के 365 दिनों में 24 घंटों 

जनता की सेवा मे तत्परता से जनसेवा का कार्य करती है। बर्डे ने कहा कि इसलिए देश के अन्य राजनीतिक दलों एवं भारतीय जनता पार्टी में जमीन आसमान का अंतर है। बर्डे ने भाजपा सरकार की जनधन योजना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल, सम्बल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, छात्रों को लैपटाप तथा स्कूटी योजना, किसानो के लिए कर्ज माफ़ी योजना जैसी कई सैकड़ों योजनाओ के माध्यम अनुसूचित जाति वर्ग का कल्याण हो रहा है । 

कहा कि अनुसूचित जातियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यहां रही कि भाजपा सरकार के शासनकाल में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर एससी समाज को लेकर ले जाने का काम भी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करके दिखाया है।

आगे कहा कि संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर से जुड़े पंच तत्वों का निर्माण भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।

कांग्रेस राज्य वाली सरकारों से अनु.जा.मो जिला मीडिया प्रभारी बर्डे ने किए सवाल?

राहुल बर्डे ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की महत्वकांक्षी योजना के तहत आगामी 10 जून को लाडली बहना योजना की पहली किस्त आने जा रही है। जिससे हमारी लाडली बहनों आर्थिक रूप से मजबूत होगी। बर्डे नेे कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि, दशकों सेे कांग्रेस सरकार चुनाव के समय झूठेे-झूठे वादे कर सत्ता हथियाने में महिर है। कहा कि कांग्रेस सरकार की कुुर्सी तक पहुंचने के बाद जनता सेे किए वादों को गजंनी फिल्म के आमिर खान की भूली याददाशो की तरह भूल जाती है। सवाल किए कि, मध्यप्रदेश कांग्रेस किस अधिकार के तहत हमारी लाडली बहनों के नीचे दस्तावेज मांग रहे हैं। यदि उन दस्तावेजों के साथ कुछ गड़बड़ होती है, तो कांग्रेस की क्या जिम्मेदारी होंगी? आगे कहा कि कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है कि वे प्रदेश की बहनों केे निजी दस्तावेज मांगेे। बर्डे नेे कहा कि कांग्रेस जनता को फ्री का लालच देकर सरकार मे आना चाहती है। लेकिन मध्यप्रदेश की जनता समझदार है। कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से कांग्रेस से सवाल करता हूं कि कांग्रेस की जिन राज्यों में सरकार है वहां पेट्रोल तथा गैस के दाम क्यू नही कम किए? उन राज्यों में बेरोजगारी भत्ता, किसानो की कर्ज माफ़ी, बिजली बिल माफ़ आदि आखिर क्यों नही किए गए? कहा कि मप्र में पिछली बार मध्य प्रदेश मे कांग्रेस ने जो अपने वादे किए थे, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया ना तो कन्या विवाह योजना की राशि मिली और न किसानों को कर्ज माफ हुआ। कर्नाटक मे कांग्रेस द्वारा किये वादे पहली केबिनेट के बाद भी लागु नहीं होना हमारे लिए ताज़ा उदाहरण है।

स्थानीय मुद्दे पर यहां बोले भाजपा के राहुल बर्डे

बर्डे ने इस चर्चा के दौरान पत्रकारों से कहा कि स्थानीय स्तर पर नये उद्योग- धंधे के लिए भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधि लगातार प्रयास कर रहे हैं। कहा कि मैं जनता को पूरा विश्वास दिलाता हूं कि बहुत जल्द हम सफलता हासिल करेंगे। कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया को जनता पढ़ती तथा सुनती है। इसलिए आग्रह की निष्पक्ष खबरें जनता के बीच होना आवश्यक है। इसके पश्चात एससी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राहुल बर्डे ने कार्यक्रम में पधारे सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।इस चर्चा मे भाजपा सारणी नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, रविंद्र देशमुख, भीम बहादुर थापा,कृष्णा साहू, नवीन सोनी,कुबेर डोंगरे,विलास चौधरी,अंजनी सिंह, विनय राय,वीरू सोनारे,प्रवीण सोनी,राहुल सिंह एवं दिनेश यादव उपस्थित थे

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!