हास्पिटल मे डाक्टरो की समस्या को लेकर मुख्य अभियंता से मिले।

RAKESH SONI

हास्पिटल मे डाक्टरो की समस्या को लेकर मुख्य अभियंता से मिले।

सारनी । विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने के नेतृत्व मे यूनियन का प्रतिनिधि मंडल सतपुडा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार से मिलकर स्थानीय चिकित्सालय की समस्याओ संबंधित मुख्य अभियंता मानव संसाधन एव प्रशासन जबलपुर को संबोधित पत्र सौपा। कंपनी के चिकित्सालय मे लंबे समय से डाक्टरो की कमी और स्त्री एव शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी महसूस हो रही है। डॉक्टरो की कमी से प्रभावित कर्मचारी अधिकारी बिना रेफर किए अपने परिवार का उपचार करने बैतूल, भोपाल और नागपुर चले जाते है।वर्तमान मे दो डॉक्टर ओर एक कांट्रेक्ट बेस पर महिला चिकित्सक है। मुख्य अभियंता श्री कैथवार ने चिकित्सालय की समस्या को लेकर तत्काल संबंधित अधिकारियो से चर्चा की। मुख्य अभियंता श्री कैथवार ने बताया की हास्पिटल मे लाइफ सपोर्ट इंजेक्शन ओर दवाओ की तत्काल व्यवस्था की गई है। यूनियन ने मांंग की है कि सारनी मे 660 मेगावाट की ईकाई स्थापित होने की संभावना है। ऐसे मे स्थानीय चिकित्सालय मे परमानेन्ट पर्याप्त डॉक्टर्स की नियुक्ती का आग्रह किया है। साथ ही एक फिजीयोथेरेपी की नियुक्ती हेतु निवेदन किया । इस अवसर पर मनीष सिंह चौहान,अमित सलाम,संदीप आरसे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!