यूनाइटेड फोरम के प्रमुख पदाधिकारियो की बैठक व्ही के एस परिहार की अध्यक्षता में जबलपुर में सम्पन्न
पेंशनर्स प्रकोष्ठ के गठन पर हुआ निर्णय
आर एस परिहार जबलपुर पूर्व क्षेत्र कंपनी पेंसनर्स प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोनीत।

सारनी। यूनाइटेड फोरम उत्पादन क्षेत्र सारनी के प्रचार सचिव अंबादास सूने ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से फोरम को ओर अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एम्पलाइज एन्ड इंजीनियर्स के प्रदेश अध्यक्ष व्ही.के.एस.परिहार की अध्यक्षता में यूनाइटेड फोरम के प्रमुख पदाधिकारियो की महत्वपूर्ण बैठक जबलपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत पेंशनर्स को संगठित करने यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एम्पलाइज एन्ड इंजीनियर्स पेंशन प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय लेते हुए वरिष्ठ श्रमिक नेता आर एस परिहार को पूर्व क्षेत्र कंपनी का प्रभारी मनोनीत किया गया है। वर्ष 2023 में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में वर्ष 2024 में वृत स्तर पर संगठन की इकाइयों के गठन एव इसमें सभी वर्गों के प्रतिनिधियों को स्थान देने का निर्णय लिया गया।इसके पूर्व जनवरी माह में प्रदेश कार्यकरिणी की बैठक भोपाल में आयोजित कर समयबद्ध जनजागरण कार्यक्रम,सदस्यता अभियान की घोषणा की जावेगी।
बैठक में फोरम के प्रदेश अध्यक्ष व्ही के एस परिहार , आर एस कुशवाह,आर एस परिहार, प्रभुनारायण नेमा,जे एल तेजराज, आई डी पटले, एस के पचौरी, अनुराग नायक, आर के सोनी,जे पी त्रिपाठी,के एल गौतम,लक्ष्मण सिंह बल्के,संतोष शर्मा,एन के मिश्रा, रमन मिश्रा, उमाशंकर पटेल, एच एम राठौर, अमित सक्सेना,अजीत सिंह, बी एम द्विवेदी,राजू बैरागी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
Contents
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements