ग्राम भारती स्वाधार ग्रह में विवाह समारोह का आयोजन

RAKESH SONI

ग्राम भारती स्वाधार ग्रह में विवाह समारोह का आयोजन

ग्राम भारती महिला स्वाधार ग्रह निवासरत कुमारी रीता का आज दिनांक 18 नवंबर 2012 को विवाह संपन्न हुआ


सारणी। ग्राम भारती महिला मंडल स्वाधार गृह की एक कन्या रीता जो 1 वर्ष से निवासरत थी। जिसका विवाह पाथाखेड़ा निवासी विजय जैन के साथ संपन्न हुआ। विवाह में श्रीमान अनिल सोनी एस डी एम शाहपुर की अमूल्य उपस्थिति रही साथ ही संस्था संरक्षिका श्रीमती अनन्या कुंडू डब्ल्यू सी एल पाथाखेड़ा के साथ शाश्वती घोष कनाडा से पधारी मेंडम भी उपस्थित थी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बैतूल से श्री गौतम अधिकारी जी एवं सारणी सेक्टर अधिकारी श्रीमती रश्मि अकोदिया वार्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माधुरी पवार एवं पुष्पा पवार, पत्रकार बंधु श्रीमान प्रमोद गुप्ता, श्री कैलाश पाटिल, एवं सोनू सोनी ने उपस्थिति होकर वर एवं वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।

श्रीमान एस डी एम एवं श्रीमान जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार वर वधू के कोर्ट मैरिज एवं विवाह प्रमाण पत्र संबंधी प्रक्रिया 8 दिनों के भीतर संपन्न कर ली जाएगी. संस्था द्वारा आगामी भविष्य में कोर्ट मैरिज के पश्चात स्वाधार गृह से विवाह संपन्न किया जाएगा। विवाह में उड़ीसा, बेंगलुरु, इंदौर, भोपाल से भी संस्था की महिला सदस्य वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुई। वधू रीता के बिछड़े परिवार से सदस्य उपस्थित हुए। संस्था प्रमुख श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा कहा गया ,कि स्वाधार गृह से विवाह संपन्न कराने से पूर्व कोर्ट मैरिज कराई जाएगी। आज स्वाधार ग्रह का माहौल देखते ही बन रहा है ,जिसमें संस्था प्रबंध कारिणी की टीम आरती झरबड़े ,सुनीता सोलंकी, मीनाक्षी नरवरे, पार्वती बागड़े, पार्वती ब्रह्म वंशी स्वाधार गृह से अधीक्षिका श्रीमती ज्योति बागड़े, काउंसलर श्रीमती नंदा सोनी, वार्डन लीला पीपले के साथ ग्राम भारती महिला मंडल का स्टाफ एवं स्वाधार गृह निवासरत महिला एवं बच्चे उपस्थित थे। सभी के द्वारा वर वधु को भेंट दी गई सभी के द्वारा कन्यादान किया गया। विदाई में रीता ने सभी को रुला दिया स्वाधार की बेटी को अच्छे से रहना संस्था प्रमुख श्रीमती भारतीय अग्रवाल ने कहा मेरी इज्जत का सवाल है सबकी आंखें नम हुई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!