श्रीसिंगाजी पावर प्लांट में मारोती जैन का हुआ सम्मान ।

RAKESH SONI

श्रीसिंगाजी पावर प्लांट में मारोती जैन का हुआ सम्मान ।

साानी। स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्रीसिंंगााजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया जिला खंडवा से 34 वर्ष 5 माह की उत्कृष्ट सेवा करने के बाद कंपनी से सेवानिवृत्त हुए मारोती जैन को श्रीसिंगाजी पावर प्लांट दोंगलिया के इंडियन काॅफी हाउस के हाल में मुख्य अभियंता आर पी पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति के पवित्र उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारीयो से आग्रह किया गया कि आज के समय में सेवा निवृत्त कार्मिकों को सम्मान जनक सेवा निवृत्ति के लाभ शासन और कंपनी दे रही है । ऐसी स्थिति में हमें हमारे सहयोगी अधिकारी कर्मचारीयो के लिए मानवीय दृष्टि से आर्थिक सहयोग करना चाहिए। समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि समिति ने कार्मिकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। 1 फरवरी 2023 के बाद नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को साठ हजार रुपए के स्थान पर 75 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाएगा। समिति का कार्य क्षेत्र सभी ताप एंव जल विद्युत गृहों में सदस्यता का विस्तार कर किया जा रहा है ।इस मौके पर मुख्य अभियंता आर पी पांडेय, अतिरिक्त मुख्य अभियंता के के बैरागी,एस के चौधरी ,संजय पेंडोर, केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कोट, राजेन्द्र गढ़वाल अधीक्षण अभियन्ता,अजीत तिग्गा कार्यपालन अभियंता , राम राज पटेल सहायक अभियंता, आशाराम पवार ,जगदीश सिंह सिसोदिया , अवध राज सिंह सेवानिवृत्त संयंत्र पर्यवेक्षक, युवराज माकोडे, शांतिलाल परमार, नजीर खान समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का कुशल संचालन एडलिन टोप्पो उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एंव प्रशासन दोंगलिया ने किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!