लाड़ली बहना योजना के तहत निकाली मैराथन रैली, नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पात्र महिलाओं को दिए स्वीकृति पत्र नगर पालिका अध्यक्ष ने किया संबोधित, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हुई शामिल।

RAKESH SONI

लाड़ली बहना योजना के तहत निकाली मैराथन रैली, नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पात्र महिलाओं को दिए स्वीकृति पत्र

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया संबोधित, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हुई शामिल।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत पाथाखेड़ा के फुटबाल ग्राउंड से एक्यूप्रेशर पार्क तक मैराथन रैली का आयोजन किया गया। इसमें पात्र हितग्राही महिलाओं ने भाग लिया। रैली को फुटबल ग्राउंड से नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार व अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लाडली बहना योजना में पात्र हितग्राही महिलाओं को आमंत्रित कर उनकी मैराथन रैली निकाली गई। नगर पालिका परिषद सारनी एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा उक्त रैली का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया की शुरूआत अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउंड पाथाखेड़ा से हुई। यहां नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह सभापति भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, रोशनी संदीप झपाटे, पार्षद योगेश बर्ड मो ताहिर अंसारी, जफर अंसारी, प्रवीण सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी संगीता धुर्वे, रश्मि अकोदिया, लाडली बहना योजना के नोडल अधिकारी उपयंत्री कमलेश पटेल, रविंद्र वराठे, दिलीप भालेराव समेत अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रैली का रवाना किया। इसका समापन एक्यूप्रेशर गार्डन में किया गया। यहां नपाध्यक्ष ने महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं महिलाएं एवं नपा के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!