मनसंगी साहित्य संगम की सांझा संकलन सुलगते अल्फ़ाज़ का हुआ सफल प्रकाशन
सारणी। कुछ अनकहे,अनसुलझे रचनाओं का सांझा संकलन सुलगते अल्फ़ाज़ का प्रकाशन मनसंगी साहित्य संगम बैतूल,मध्यप्रदेश द्वारा किया गया। मनसंगी साहित्य संगम के संस्थापक आदरणीय अमन राठौर”मन” व सह-संस्थापिका मनीषा कौशल जी ने कहा कि मनसंगी साहित्य संगम मंच का उद्देश्य युवाओं में साहित्य सृजन का विकास करना है। सांझा संकलन में संकलन कर्ता के रूप में दीपमाला साहू जी का विशेष योगदान रहा है, दीपमाला साहू ने कहा कि सांझा संकलन के माध्यम से सभी कलमकारों ने अपने हृदय के भावों को गीत, ग़ज़ल और कविता इत्यादि के माध्यम से इस संकलन में उड़ेला है, हृदय में आए भाव ही कविता है,इस सांझा संकलन की रचना हमारे हृदय के कुछ अनकहे अल्फ़ाज़ को भावाव्यक्ति कर रही है।
यह सांझा संकलन हमारे लिए विविध श्रेष्ठ कवियों की सुंदर,सारगर्भित एवं भावपूर्ण रचनाओं को समाहित करने वाले अनमोल साहित्यिक धरोहर है।
मनसंगी साहित्य संगम के अध्यक्ष आदरणीय सत्यम द्वेविदी जी ने बताया कि सभी के अंदर एक प्रतिभा जरूर होती है उसी कड़ी में अपने मन के भावों को एक रूप देकर लेखन के माध्यम से प्रस्तुत करना उस ईश्वर का दिया गया एक उपहार होता है जो किसी किसी को ही मिलता है।
इस संकलन में 67 रचनाकारों ने अपनी स्वरचित रचनाओं से संकलन को नया आयाम दिया।
जिसमे पंकज बिंदास जी,किरण मिश्रा निधि जी,श्रीमती पीयूषा बर्वे जी,प्रीति चौधरी मनोरमा जी,आरती भार्गव जी,खान मनजीत भावड़िया जी,अनूप अम्बर जी,खेमराज साहू राजन जी,स्नेह सिंह जी,निधि सक्सेना जी,किरण झा मिश्री जी,हार्दिका वी गढ़वी जी,हितेंद्र कुमार श्रीवास जी,अभिषेक बंशीधर पांडेय जी,शाहना परवीन जी,राघवेंद्र मिश्रा जी,अशोक धीवर जलक्षत्री जी,रोहित कुमार यादव जी,रामकेश एम यादव जी,डॉ देवादीन अविनाश जी,डॉ आशुतोष जी,डॉ प्रिया शर्मा जी,राहुल गुप्ता जी,विदुर सिंह हरिवियोगी जी,तलत एजाज जी,भूमिका शर्मा जी,सुनीता यादव जी,भावना मिश्रा जी,सीमा गुप्ता जी,मनोज कुमार जी,अमरनाथ सोनी जी,राज पेंटर जी,शिमला आजमी जी,अनुज गिरी जी,आदित्य रंजन जी,सुभाष चौरसिया जी,मोहम्मद वसीम जी,भारती पंवार जी,आशीष प्रकाश जी,रामेंद्र नायक जी,ज्योति एन भावनानी जी,चेतना सिंह जी,स्नेहा सिसोदिया जी,तुलसी विश्वास जी,सुनीता सुवेन्द्र सिंह जी,कमल सिंह जी,रिजवान खान जी,अरुण अग्रवाल जी,डॉ रामशरण सेठ जी,निजाम मौध्वी जी,राखी नेगी जी,अभिलाषा पांडेय जी,नैना शर्मा जी,ऋतु अग्रवाल जी,सीमा पोद्दार जी,देवन्ती देवी जी,रोहित कुमार मधु जी,जुबैर खान जी,नरेंद्र वैष्णव जी,सेवक राम साहू जी,डॉ आलोक रंजन जी,शेखर कुमार रंजन जी,मंगल कुमार जैन जी,बलराम यादव जी,चंदन कुमार देव जी,कुमार विश्वास जी,माणक चौहान जी का योगदान रहा।