Sarni news: लक्ष्य के अनुसार करें समय और जीवन का प्रबंधन।

RAKESH SONI

लक्ष्य के अनुसार करें समय और जीवन का प्रबंधन।

सारणी। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से इंटर्नशिप के लिए गायत्री प्रज्ञा पीठ में पधारी छात्रा कुमारी गरिमा चौधरी, मिली पालित एवं प्रज्ञा तोमर ने शुक्रवार प्रातः आदर्श गायत्री विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारणी में विद्यार्थियों को सबसे पहले लक्ष्य निर्धारण कर लेने और उसकी प्राप्ति हेतु समय प्रबंधन एवं जीवन प्रबंधन के महत्व के विषय में समझाया उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मा बोध और तत्व बोध की सरल साधना भी बताई।

इच्छा शक्ति, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति के सूत्र बताएं तथा परीक्षा की तैयारी के विषय में बताया। अंत में शिक्षण समिति के अध्यक्ष जे डी कवडकर ने विद्यालय की ओर से देव संस्कृति विश्वविद्यालय तथा वहां से आई तीनों छात्राओं के प्रति आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय तथा यहां के विद्यार्थी अनेकानेक क्षेत्रों तथा विद्यालयों में जा जाकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहे हैं तथा उनके नवनिर्माण और संस्कृति निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं की प्रशंसा की तथा उनके सफल जीवन व
उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री गुलाबराव पांसे ,देवालय प्रबंधक श्रीमती प्रमिला पांसे, परिव्राजक राम किशोर मालवीय, राधारमण तिवारी,श्रीमती गीता मालवीय, गंगाधरराव धोटे, शालेय शिक्षक स्टॉफ और छात्रगण मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!