जनवरी के शुभ मुहूर्त जानते है डॉ सुमित्राजी से – -पार्ट १
सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल
सिटी प्रेसीडेंट इंटरनेशनल वास्तु अकादमी कोलकाता
कोलकाता। हिंदू धर्म में प्राचीन काल से मुहूर्त को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। जनवरी के गृहारम्भ, मुण्डन, गृहप्रवेश, उपनयन,सूतिका स्नान, अन्नप्रासन के शुभ मुहूर्त।
गृहारम्भ /नीव मुहूर्त
अपने पसंद के घर की कल्पना हर व्यक्ति करता है। घर, भवन या किसी भी जगह के निर्माण कार्य को आरम्भ करने के मुहूर्त को गृहारम्भ मुहूर्त कहते हैं।
जनवरी में गृहारम्भ के मुहूर्त
जनवरी, २०२३
१८ जनवरी, २०२३ , बुधवार को माघ कृष्ण एकादशी, अनुराधा नक्षत्र, मीन लग्न, : वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुम्भ, मीन
राशि वालों के लिए शुभ।
२७ जनवरी, २०२३ , शुक्रवार को माघ शुक्ल षष्ठी, रेवती नक्षत्र, मीन लग्न : वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुम्भ, मीन राशि वालों के लिए शुभ।
मुण्डन संस्कार मुहूर्त
जन्मवर्ष से तीसरे आदि विषम (३ , ५ , ७ ) वर्षों में अथवा अपने कुल की परम्परा के अनुसार मुण्डन संस्कार किया जाता है।
गर्भ से प्रथम उत्पन्न शिशु का ज्येष्ठमास जन्ममास में मुण्डन नहीं होता है।
माता को पाँच महीने से अधिक का गर्भ हो तो मुण्डन संस्कार नहीं किया जा सकता लेकिन यदि शिशु की आयु पाँच वर्ष से अधिक हो तो माता के गर्भवती रहने पर भी मुण्डन किया जा सकता है।
जनवरी २०२३ के मुण्डन मुहूर्त
२७ जनवरी, २०२३ , शुक्रवार, माघ शुक्ल षष्ठी, रेवती नक्षत्र: वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुम्भ, मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुभ है।
गृहप्रवेश मुहूर्त
गृहप्रवेश नवनिर्मित अथवा किराए पर लिए गए घर में प्रवेश के मुहूर्त।
जनवरी, २०२३ के मुहूर्त
१८ जनवरी, २०२३, बुधवार को माघ कृष्ण एकादशी को , अनुराधा नक्षत्र ,मीन लग्न : वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुम्भ, मीन राशि वालों के लिए शुभ है।
२६ जनवरी, २०२३, गुरुवार, माघ शुक्ल पंचमी, उ.भा. नक्षत्र, मीन लग्न : वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुम्भ, मीन राशि वालों के लिए शुभ है।
२७ जनवरी, २०२३ ,शुक्रवार, माघ शुक्ल षष्ठी, रेवती नक्षत्र,मीन लग्न: मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए शुभ है।
उपनयन संस्कार मुहूर्त
इस संस्कार में बालक जनेऊ धारण करता है, जो तीन धागे से बना होता है।
२६ जनवरी २०२३ गुरुवार, माघ शुक्ल पंचमी सुबह १० :२९ तक, उ.भा. नक्षत्र, मीन लग्न: वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुम्भ, मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए सही मुहूर्त है।
३१ जनवरी, २०२३ , मंगलवार, माघ शुक्ल दशमी, रोहिणी नक्षत्र : मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए शुभ है।
सूतिका स्नान मुहुर्त
सूतिका स्नान प्रसव के १२ -१३ दिन, एक पक्ष या सवा महीने पश्चात् या कुलाचार एवं स्थानीय परम्परानुसार करना चाहिए।
जनवरी के सूतिका/ प्रसूति का स्नान मुहूर्त :
०१ जनवरी, २०२३, रविवार, पौष शुक्ल दशमी, अश्विनी नक्षत्र : मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु कुम्भ, मीन राशि वालों के लिए शुभ है।
१२ जनवरी, २०२३ ,गुरुवार, माघ कृष्ण पंचमी, पू.फा. नक्षत्र : मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुम्भ, मीन राशि वालों के लिए शुभ है।
३१ जनवरी, २०२३, मंगलवार, माघ शुक्ल दशमी, रोहिणी नक्षत्र : मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वाले जातकों के लिए शुभ है।
अन्नप्राशन संस्कार मुहूत
बालक के लिए छठवें मास से लेकर सम मासों में तथा बालिका के लिए पाँचवें मास से विषम मासों में अन्नप्राशन संस्कार किया जाना चाहिए। इस संस्कार के अन्तर्गत शिशु को पहली बार घर के बुजुर्ग सदस्य द्वारा खीर आदि खिलायी जाती है।
जनवरी, २०२३ के मुहूर्त
०४ जनवरी, २०२३, बुधवार, पौष शुक्ल त्रयोदशी, रोहिणी नक्षत्र, कुम्भ लग्न : मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुभ है।
२६ जनवरी, २०२३, गुरुवार, पंचमी, सुबह १० :२९ तक, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, कुम्भ लग्न : वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला,वृश्चिक, मकर, कुम्भ, मीन राशि वालो के लिए शुभ है।
२७ जनवरी, २०२३ , शुक्रवार,माघ शुक्ल षष्ठी, रेवती नक्षत्र: वृषभ, मिथुन,कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुम्भ, मीन राशि वालों के लिए शुभ है।