खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन

RAKESH SONI

खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन

सारणी। नगर पालिका परिषद सारनी एवं ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा दिनांक 06 फरवरी 2023 को खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत वर्कर्स क्लब शोभापुर कालोनी में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलों इंडिया कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न खेल जैसे कबड्डी, सामान्य दौड़, रस्सा कस्सी, शहर गेम आदि का आयोजन किया गया।

महिलाओं को खेलो से जोड़ने एवं उनके उत्साह वर्धन हेतु आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथी नगर पालिका अध्यक्ष माननीय किशोर बरदे जी एवं विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष माननीय जगदीश पवांर जी द्वारा मॉ सरस्वती का पुजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अन्य विशेष अतिथी श्रीमती संगीता सूर्यवंशी माननीय सभापती सामान्य प्रशासन नगर पालिका परिषद सारनी, श्रीमान् रंजीत सिंह, श्रीमान् गणेश मस्की (माननीय सभापती नगर पालिका परिषद सारनी), श्रीमान् मनोज ठाकूर (पार्षद), मो. जफर अंसारी

(पार्षद) श्रीमान् प्रवीण सूर्यवंशी (पूर्व पार्षद), श्रीमान् कमलेश सिंह, श्रीमान् सुधा चंद्रा, श्रीमान् प्रकाश शिवहरे, श्रीमान् बागडे जी, श्रीमान् दिलीप भालेराव, श्रीमान् कमलेश पटेल, श्रीमान् अक्षय जोशी, श्रीमान् निराकार सागर, श्रीमती कम्मो पिपरदे आदि नगर पालिका परिषद सारनी की ओर से उपस्थित रहे। श्रीमती संगीता सूर्यवंशी माननीय सभापती सामान्य प्रशासन नगर पालिका परिषद सारनी कार्यक्रम के शुभारंभ से लेकर कार्यक्रम समापन तक उपस्थित रही एवं महिलाओं का उत्साह वर्धन करती रही। सभी महिला प्रतिभागियों द्वारा खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। लगभग 700 से 800 महिलाओं ने विभिन्न खेलों का लुत्फ उठाया। लगभग 400 महिलाओं द्वारा विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रत्येक खेल में विजेता महिलाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेलों में भाग लेने वाली समस्त महिलाओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम हेतु नगर पालिका परिषद सारनी की ओर से समस्त व्यवस्थाओं के साथ सिल्ड एवं प्रमाण पत्र तथा ग्राम भारती महिला मंडल की ओर से गिफ्ट पुरस्कार वितरित किए गए। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा महिलाओं को खेलों में भाग लेने एवं आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। संस्था द्वारा नगर पालिका परिषद सारनी के सहयोग से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के हितग्राही जो रोजगार/स्वरोजगार कर रहे है, उनकों भी लक्की ड्रा निकालकर सम्मानित किया गया। जिससे प्रशिक्षित महिलाएॅं अत्यंत हर्षित हुई। खेलो इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की ओर से श्रीमती नंदा सोनी, श्रीमती मिनाक्षी नरवरे, श्रीमती सुनिता सोलंकी, श्री लीलाधर गडेकर, श्रीमती पार्वती बागड़े, श्रीमती पार्वती रायकवार, श्रीमती ज्येाति बागडे, शबनम शेख, प्रहलाद आरसे, उज्जवला नागवंशी, सरला राव, कविता कवडे, मनाली, प्रियंका, बिंदेश्वरी, मालती, वर्षा, पुनम, उमेश, सुनिल, विक्की, रवि बिहारे आदि का विशेष सहयोग रहा। महिलाओं द्वारा समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निवेदन किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!