शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय नर नारायण सेवा ग्राम विद्यालय चोपना में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण येक्षित शिक्षा केन्द्र,घोड़ाडोंगरी द्वारा आयोजित किया गया।

RAKESH SONI

शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय नर नारायण सेवा ग्राम विद्यालय चोपना में जवाहर
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण येक्षित शिक्षा केन्द्र,घोड़ाडोंगरी द्वारा आयोजित किया गया।

चोपना। विकासखण्ड घोराडोंगरी: जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा और अन्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु ओएमआर शीट का अभ्यास और मार्गदर्शन व प्रशिक्षण का आयोजन घोड़ाडोंगरी के पुनर्वास क्षेत्र चोपना के शासकीय प्राथमिक विद्यालय और शासकीय नर नारायण सेवा ग्राम विद्यालय में प्रशिक्षक श्री हेमंत साहू द्वारा दिया गया ।
जिसमें छात्र-छात्राओं को ओएमआर शीट को भरना सिखाया गया । परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट को बॉल पेन द्वारा भरा जाए, उसमें उत्तरों को पूरा भरा जाए और सावधानीपूर्वक तीन गलतियों को जिनमें 1) गोला आधा भरना, 2)दो बार असमंजस की स्थिति में भरा जाना,3) जल्दबाजी में गलत गोला भरा जाना जैसे गलतियों को नहीं करते हुए सावधानी पूर्वक भरने का प्रशिक्षण दिया गया।

इसके पश्चात सभी बालक बालिकाओं को अनुक्रमांक भरना सिखाया गया। उत्तर पुस्तिका क्रमांक भरना और मानसिक योग्यता पर आधारित प्रश्नों को जिनमें १)असमान आकृति खोजना ,२)आकृति मिलान करना ३)आकृति पूर्ण करना ४)आकृति श्रृंखला पूर्ण करना ५) आकृति में समानता बताना ६)दर्पण विम्ब को जांचना सहित ७)आकृति खोजना ८) स्पेस विजुलाइजेशन से आकृति को बनाना ९) आकृति को मोड़ना और काटना पर आने वाली आकृति को बताना और १०) सन्निहित आकृति पहचाना। 10 प्रकार के मानसिक योग्यता पर आधारित प्रश्नों को हल करना सिखाया गया जो लगभग 100% में से 50% परीक्षा में प्रतिवर्ष पूछा जाता है ,जिन्हें बारीकी से एक लड़का तीन लड़कियां बताएं असमान कौन है ? इनमें से और जुड़वा भाई बाजार में खो जाए तो खोजेंगे कैसे हैं ?जैसे उदाहरण द्वारा बड़ी खूबसूरती से छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया । सभी ने अपने नाम और पिता का नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखकर जल्द ही बताया।

प्रशिक्षण देते हुए हेमंत साहू सर ने बताया कि प्रतिवर्ष केंद्र सरकार द्वारा कक्षा छठवीं हेतु जिला से छात्र-छात्राओं का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है और कक्षा छठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई सरकार के खर्चे द्वारा पूर्ण रूप से निशुल्क कराई जाती है।
चयन परीक्षा में हिंदी माध्यम के छात्र-छात्राओं के लिए 80 प्रश्नों को और अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं के लिए 100 प्रश्नों को चार विकल्प उत्तरों के साथ जिसमें मानसिक योग्यता के हिंदी या अंग्रेजी और गणित के विषय के प्रश्नों को लिया जाता हैं।
प्रशिक्षण के अंत में छात्र-छात्राओं को वाय ई सी घोड़ाडोंगरी द्वारा ओएमआर शीट ,मानसिक योग्यता की हल शीट और स्टडी सामग्री निशुल्क प्रदान की गई ।
इस प्रशिक्षण में विशेष सहयोग प्रधान पाठक महोदया और नर नारायण सेवा संस्थान ग्राम सेवा संस्थान विद्यालय के प्रधान पाठक ,शिक्षिका श्रीमती माधुरी माखन और अन्य स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तालियां बजाकर सभी बालक बालिकाओं ने प्रशिक्षण का आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!