रेड एवं यलो स्पॉट क्लिनिंग डे पर 7 लोगों के चालान बनाए, खुले में शौच और थूकने पर वसूला जुर्माना

RAKESH SONI

रेड एवं यलो स्पॉट क्लिनिंग डे पर 7 लोगों के चालान बनाए, खुले में शौच और थूकने पर वसूला जुर्माना

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 2023 के तहत शनिवार को रेड एवं यलो स्पॉट पर क्लिनिंग डे मनाया गया। इस दौरान खुले में शौच, थूकने पर जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका ने 7 लोगों पर कार्यवाही की।

स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी के.के.भावसार ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के.मेश्राम के निर्देशन में शनिवार को रेड एवं यलो स्पॉट पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक हितेश शाक्य ने उक्त कार्यवाही की संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार उक्त कार्यवाही की गई। इसके तहत चिन्हित रेड एवं यलो स्पॉट को स्वच्छ बनाए रखने हेतु शहर के मुख्य बाजार शॉपिंग सेंटर में लोगों को शपथ दिलाई गई। इन स्थानों का सौंदर्यीकरण भी किया गया। इन सभी हिस्सों पर नगर पालिका सतत निगरानी रखेगी। गंदगी करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। शनिवार को 7 लोगों पर की गई चालानी कार्यवाही में 950 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। स्वच्छता नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस तरह से येलो एवं रेड स्पॉट पाए जाने पर गंदगी फैलाने पर सतत रूप से चालानी कार्रवाई की जाएगी l

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!