ग्राम भारती महिला मंडल में संचालित स्वाधार ग्रह निवासरत महिला और बच्चो को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

सारनी ।ग्राम भारती महिला मंडल में संचालित स्वाधार ग्रह निवासरत महिला और बच्चो को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रानीपुर महिला थाना प्रभारी अपाला सिंह, द्वारा महिलाओं एवं बच्चो को कपड़े वितरित किए जिसमे प्रधान महिला आरक्षक पूनम तिवारी
भारती धोटे, रेखा विजयकर एवं सहायक उप निरीक्षक बी एस नाथ उपस्थित थे इसके दौरान थाना प्रहभारी अपाला सिंह एवं टीम ने महिलाओं से चर्चा की जिसमे विशेष रूप से स्वधार निवासरत कविता पोटफोड़े का आधार कार्ड उनके ससुराल वाले नही दे रहे है इस विषय पर संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल जी ने थाना प्रहभारी अपाला सिंह जी से आधार कार्ड बनाने हेतु निवेदन किया जिसमे उन्होंने जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवाने हेतु पूर्ण अवसासन दिया। महिलाओं ने बताया कि स्वाधार ग्रह में घर जैसा वातावरण निर्मित है,
खाने की व्यवस्था घर जैसी है स्वास्थ्य सुरक्षा पढ़ाई और अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध है स्वाधार ग्रह का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को रोजगार से जोड़कर पूर्नवासित करना है स्वाधार ग्रह में ही रहकर महिलाए अपना रोजगार कर रही है। उक्त महिला थाना प्रहभारी अपाला सिंह एवं टीम ने ग्राम भारती महिला मंडल के माध्यम से संचालित स्वाधार ग्रह, परिवार परामर्श केंद्र, अचार फैक्ट्री, सेनेटरी पेड व प्रशिक्षण कक्ष का अवोलोकन किया संस्था द्वारा पीड़ित महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाए जाने के कार्यों की सहारना की गई।