ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन में महिला बाल विकास विभाग बैतूल द्वारा निरीक्षण किया गया।

RAKESH SONI

ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन में महिला बाल विकास विभाग बैतूल द्वारा निरीक्षण किया गया।

सारणी। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कलोनी पाथाखेडा द्वारा पीड़ित महिलाओं के आश्रय एवं संरक्षण भरण-पोषण, तथा पुर्नवास हेतु भारत सरकार सहायित योजना “शक्ति सदन” का संचालन किया जा रहा है। शक्ति सदन संचालन प्रगति प्रतिवेदन वर्ष 2022-23 एवं अनुदान निरंतरता अनुदान वर्ष 2023-24 का प्रस्ताव संचालनालय महिला एवं बाल विकास म0प्र0 भोपाल को प्रेषित किया जाना है। जिसमे संस्था द्वारा संचालित शक्ति सदन मे उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों का निरीक्षण शासकीय अधिकारियो द्वारा किया गया। जिसमे एसडीओपी श्रीमान रोशन जैन, नायब तहसीलदार श्रीमान संतोष पथोरिया एवं पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप जाट एवं उनकी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निवासरत आवश्यक सुविधाओ के बारे में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शक्ति सदन की अन्य व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गई है। वही चौकी प्रभारी ने बताया की संस्था द्वारा संचालित शक्ति सदन का भ्रमण किया एवं संस्था प्रभारी श्रीमति भारती अग्रवाल एवं उनकी टीम स्टाफ के साथ उपस्थित मिली जिनसे चर्चा कि गई। संस्था में ठहरी हुई महिलाओं बच्चियों से चर्चा कि जिन्होंने संस्था के संबंध में सकारात्मक विचार प्रकट किया किसी के द्वारा कोई शिकायत प्रकट नहीं की गई संस्था में प्रशिक्षण एवं पढ़ाई की सुविधा भी महिलाओं एवं बच्चियों को प्रदान की जाती है। शक्ति सदन जिसमे बेसहारा महिलाओं के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे विशेष कार्य जैसे शक्ति सदन की स्वच्छता तथा महिलाओं में यहां रहते हुए अधिकारी बनने की लगन एवं निवासरत कुमारी रोशनी बेले जो की आज हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल में नर्सिंग के पद पर कार्य कर रही है। यह देख कर प्रशंसा जाहिर की श्रीमति भारती अग्रवाल जी द्वारा इस शक्ति सदन का सुचारू संचालन किया जा रहा है। शक्ति सदन गतिविधियां एवं कार्यशैली निश्चित तौर पर व्यक्तित्व को एक नया आयाम दे रही है। संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में एसडीओपी रोशन जैन, संतोष पथोरिया नायब तहसीलदार सारणी, संदीप जाट चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, संस्था अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल, शक्ति सदन काउंसलर श्रीमती नंदा सोनी, अधीक्षिका श्रीमती ज्योति बागडे एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!