भाजपा जिला बैतूल के 29 मंडलों में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में किया भाजपाइयों ने स्वच्छता सैनिकों का सम्मान
देश के आंतरिक सुरक्षा प्रहरी हमारे सफाई कामगार भाई-बहन जो स्वच्छता सैनिक की भूमिका निभाते हैं वह पूज्यनीय है:- बबला शुक्ला
बैतुल। भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 18 अप्रैल दिन सोमवार को बैतूल जिले के 29 मंडलों में स्वच्छ भारत अभियान का कार्यक्रम मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं जिला बैतूल के जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला के निर्देशानुसार स्वच्छता सैनिकों का सम्मान का कार्यक्रम धार्मिक स्थलों को प्रक्षालित करते हुए किया गया ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंमला विधानसभा में सुधाकर पवार, वर्षा गड़ेकर,

जगदीश पवार ,विशाल बत्रा, प्रशांत गवांडे के आतिथ्य में घोड़ाडोंगरी विधानसभा राजेश आहूजा, दीपू सलूजा ,कृष्णा गायकी ,रंजीत सिंह के आतिथ्य में मुलताई विधानसभा कमलेश सिंह सुधा चंद्रा, अशोक नागले ,देवी सिंह ठाकुर के आदित्य में एवं बैतूल विधानसभा मे आदित्य बाबला शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा, आनंद प्रजापति, अजित पवार ,रश्मि साहू, ममता मालवीय के आतिथ्य में तथा भैसदेही विधानसभा में विजय शुक्ला ,अनिल सिंह कुशवाहा , कांति यादव प्रदीप सिंह किलेदार, देवीदास खाडे के आतिथ्य में सामाजिक न्याय पखवाड़ा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मंदिर देवालय को प्रक्षालित कर एवं स्वच्छता सैनिकों का सम्मान कर मनाया गया ।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बावला शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन मंदिर देवालय की साफ-सफाई कर जनता को संदेश देना हैं ,कि मोदी जी का नारा “स्वच्छ मनुष्य ही स्वास्थ्य रह सकता है और स्वस्थ मनुष्य ही एक विकसित राष्ट्र की कल्पना कर सकता है” इसी तारतम्य में स्वच्छता का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए मंदिर और दवालयों की आज साफ सफाई की गई ,तथा जिस तरह सेना बाहरी शत्रुओं से हमारी रक्षा करता है उसी प्रकार हमारे स्वच्छता कर्मचारी भाई-बहन एक सिपाही की भांति आंतरिक शत्रु भीषण महामारी रूपी शत्रुओं से हम सब की रक्षा करता है ।इसलिए हम सभी को इनका सम्मान और इन्हें नमन करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी विशाल बत्रा, सुधा चंद्रा ,राजू काहार ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ सामंजस्य बनाकर इस कार्यक्रम की महत्वता को समझते हुए संपूर्ण 29 मंडल में हजारों कार्यकर्ता के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया ।इस कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष, मंडल की कार्यकारिणी ,मंडलों में निवासरत जनप्रतिनिधि गण ,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी सभी ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।