स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता बेबी शो का आयोजन

RAKESH SONI

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता बेबी शो का आयोजन

सारणी। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से दिनांक 31.10.2022 को पुराना शासकीय अस्पताल भवन घोडाडोंगरी में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी एम ओ डॉक्टर संजीव शर्मा घोड़ाडोंगरी के निर्देशन में डॉ पुरुषोत्तम सरियाम, डॉ मनोज कुमार सुर्यवंषी, डॉ रष्मि ठाकुर, डॉ. नेहा साहू के माध्यम से 2 वर्ष तक के बच्चो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण बच्चों की उम्र वजन ऊंचाई ,टीकाकरण ,शारीरिक स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए अत्यधिक बारीकी से परीक्षण किया गया। 0 से 6 माह के ग्रुप में भावयांष माता ललीता को प्रथम, यष माता पूनम को द्वितीय एवं अर्थव माता सविता को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 6 माह से 1 वर्ष तक बच्चों में अयांष माता अंजु को प्रथम, ग्रंथ माता सोनम एवं समरजीत माता ज्योति को द्वितीय तथा नवीना माता मोनिका को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों के ग्रुप में नूरजारा माता अजारा फातिमा को प्रथम, मिसीका माता राधिका एवं समर्थ माता सुनिता को द्वितीय तथा पूर्वी माता मंदा एवं दिक्षा माता सुनिता को तृतीय पुरस्कार एवं 11 सांत्वना पुरस्कार से बच्चो को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के उम्र आधारित 3 ग्रुप बनाकर परीक्षण मूल्यांकन कर बच्चो को ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा पुरस्कार किया गया। सुबह 11 से 4 बजे तक बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव शर्मा पूरे समय उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में श्रीमती वर्षा गढ़ेकर, श्रीमती मनीषा पवांर, अपराजिता खातरकर सी.ओ. राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिषन की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम आयोजन कि अत्यधिक प्रशंसा की गई। घोड़ाडोंगरी में पहली बार बेबी शो का आयोजन हुआ है। इस कार्यक्रम के आयोजन से डॉ परीक्षण दौरान अत्यधिक कमजोर बच्चों को एनआरसी घोड़ाडोंगरी भेजा गया। बच्चों की माताओं ने बढ़ चढ़कर बेबी शो मैं अपने बच्चों का परीक्षण करवाया। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं समस्त डॉक्टरों के विशेष सहयोग का आभार व्यक्त किया गया। संस्था द्वारा परियोजना तहत कार्यकर्ताओं में राजकुमार शर्मा, कुमारी कविता कवडे, श्रीमती वर्षा आम्रपाली एवं रवि बिहारे की उपस्थिति रही।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!