हर घर तिरंगा अभियान : 11 से 17 अगस्त तक आम लोग घरों और प्रतिष्ठानों पर लहराएंगे तिरंगा झंडा

RAKESH SONI

हर घर तिरंगा अभियान : 11 से 17 अगस्त तक आम लोग घरों और प्रतिष्ठानों पर लहराएंगे तिरंगा झंडा

अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिका में आयोजित हुई बैठक, तिरंगा ध्वज लगाने नागरिकों को करना होगा ध्वज संहिता का पालन अधिकारियों ने दी जानकारी।

 सारनी। शासन के निर्देश पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस साल हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 11 से 17 अगस्त तक शतप्रतिशत घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार 29 जुलाई 2022 को नगर पालिका परिषद सारनी में एक बैठक का आयोजन किया गया। 

नगर पालिका परिषद सारनी के सभाकक्ष में शुक्रवार 29 जुलाई को दोपहर 2 बजे शुरू हुई बैठक में हर घर तिरंगा अभियान जानकारी दी गई। बैठक में सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट, पार्षद सुनंदा पाटिल, नेहरू बेले, संतोष देशमुख, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, स्वच्छता निरीक्षक के के भावसार एवं ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक नागरिकों तिरंगा खरीदकर अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर लगाना है। नगर पालिका काफी कम दरों पर तिरंगा क्रय कर नागरिकों को न्यूनतम मूल्य पर इसे उपलब्ध कराएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि ध्वज संहिता का पालन करते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराना है। आगामी 11 अगस्त को सुबह पूरे सम्मान के साथ ध्वज को ऐसे स्थान पर लगाना है जहां से वह स्पष्ट दिखाई दें और उससे समानातकर अथवा उचा कोई और ध्वज ना हों । ध्वज स्वच्छ-साफ और खंडित ना हो। फहराते समय केसरिया रंग उपर की ओर और हरा रंग नीचे की ओर होना चाहिए। ध्वज को डंडे के उपरी हिस्से से लगाया जाना चाहिए। ध्वज इस तरह नहीं फहराया जाना चाहिए कि वह जमीन अथवा जमीन पर बहते पानी को छू रहा हो। राष्ट्रीय ध्वज को हर घर झंडा अभियान के समाप्त होने के पश्चात निजी तौर पर धोकर सहेजकर घर में सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए। सीएमओ श्री मेश्राम ने बैठक में उपस्थित लोगों को बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने, जनसामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूता लाना है। उन्होंने आम लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसे पूर्णतः सफल बनाने का आग्रह किया है। श्री मेश्राम ने स्व सहायता समूह की महिलाओं, व्यापारी संघों, समूहों, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं व आम लोगों से इस अभियान के व्यापाक प्रचार प्रसार करने और ध्वज संहिता का पालन करते हुए अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर ध्वज लगाने का आग्रह किया है। बैठक में सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष अरविंद सोनी, कालीमाई व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश हारोड़े सचिव देवेंद्र सोनी, मनोज ठाकुर क्रिप्स एजूकेशन सोसाइटी के डॉ. रूपचंद यादव समाधान संस्था के अरविंद गेहलोत, प्रभारी महेश शर्मा, डे-एनयूएलएम प्रभारी रंजीत डोंगरे, सामुदायिक संगठक अकलेश पवार, सिटी मैनेजर मनोज परते, निधि मरावी, राजेश वागद्रे, सद्दाम अंसारी, निराकार सागर, बालकराम यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!