घोड़ाडोंगरी की सुरुचि अग्रवाल की दुबई में लगी नौकरी।
घोड़ाडोंगरी:- नगर के राकेश अग्रवाल की पुत्री सुरुचि अग्रवाल की दुबई में जॉब लगी है । सुरुचि 15 मई को नागपुर से फ्लाइट से दुबई के लिए रवाना हुई और 16 मई को उन्होंने ज्वाइन भी कर लिया । राकेश अग्रवाल ने बताया कि सुरुचि ने इंदौर से बीबीए और ग्राफिक्स और वेब डिजाइनिंग की पढ़ाई की और अब इकोम एनेर्गिज़ कंपनी में सोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्य कर रही हैं । बैतूल जिले के एक छोटे से नगर घोड़ाडोंगरी की बेटी सुरुचि के दुबई मैं कार्य करने से लोगों में बड़ा ही हर्ष है और युवा पीढ़ी के बीच यह संदेश गया है कि अपनी मेहनत और लगन से किसी भी मंजिल को पा सकते हैं। शुभचिंतकों ने सुरुचि की इस उपलब्धि पर उन्हें और परिजनों को बधाई दी है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements