गायत्री परिवार ने मनाया भारतीय नववर्ष।
सोनेगांव में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों परिजनों ने डाली आहुतियां ।
सोनेगांव को आदर्श ग्राम बनाने का लिया संकल्प ।

आमला। आमला विकासखंड के गायत्री परिवार शाखा सोनेगांव में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन सोनेगांव में भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर किया गया।
तीन दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हुआ।
प्रज्ञा पुराण कथा में कथावाचक , यज्ञाचार्य धनराज धोटे ने कहा कि आज़ शिक्षा के साथ ही संस्कारों की महती आवश्यकता है। गांव में एकता,समता के साथ व्यक्ति निर्माण , परिवार निर्माण व समाज निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया। गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे रामदास रघुवंशी, दक्षिण जोन के उत्तम गायकवाड ने नशामुक्ति का संदेश व आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प दिलाया । गायत्री परिवार के रविशंकर पारखे ने बताया कि
गायत्री यज्ञ के दौरान 124 परिजनों ने गुरु दीक्षा ली व बुराई भी छोड़ी । गायत्री यज्ञ में पूरे जिले से सैकड़ों परिजनों ने भाग लिया। ग्राम वासियों ने प्रतिवर्ष गायत्री महायज्ञ का आयोजन करने का संकल्प लिया। गायत्री यज्ञ में आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे , गायत्री यज्ञ में पधारे व ग्राम वासियों से चर्चा की। गायत्री यज्ञ को सफल बनाने के लिए ग्राम वासियों शिवाजी युवा संगठन व ग्रामोत्थान जन कल्याण समिति का सहयोग सराहनीय रहा ।