गौ क्रांति दल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जख्मी गौवंश का कराया उपचार।
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई के चौक चौराहा एवं मुख्य मार्ग पर गोवंश को घूमते देखा जा रहा है, सड़कों पर आवारा घूमते गौ वंश के कारण आए दिन दुर्घटना अंदेशा बना रहता है, कभी कभार तो वाहनों की टक्कर से गौवंश भी घायल हो जाते हैं l गौ क्रांति दल के दिनेश कलभोर ने बताया कि पवित्र नगरी में सोमवार सुबह एक गोवंश जिसके पैर में लंबी बीमारी के कीड़े लगने के चलते गोवंश जख्मी हो गया था, उन्हें सूचना मिलने पर गोवंश का उपचार कराया गया l श्री कालभोर ने बताया कि पवित्र नगरी में आवारा सड़क पर घूम रहे गोवंश की नगर पालिका द्वारा देख रेख क़ी कोई व्यवस्था नही क़ी जा रही है, वही पशु पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से,चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के भरोसे अस्पताल संचालित किया जा रहा है, जिससे पशुओं के घायल एवं बीमार होने से उचित उपचार के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्र में लंबी बीमारी फिर पैर पसार रही हैlअव्यवस्था एवं सुविधाओं के अभाव में पवित्र नगरी में गौ वंश के बहुत बुरे हाल है l जिला प्रशासन का इस और ध्यान नहीं होने से अव्यवस्था का आलम बना हुआ है l