ग्राम पांढरा में पर्यावरण सुधार एवं आध्यात्मिक विकास के लिए पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से।
घोड़ाडोंगरी:-गायत्री परिवार ब्लॉक समन्वय समिति के द्वारा ग्राम पांढरा में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम पांडरा में पर्यावरण सुधार व आध्यात्मिक विकास के लिए गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज 29 मई से 30 मई तक किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज शाम 5:00 बजे जल कलश यात्रा से होगा। इसके उपरांत 7:00 बजे से गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 30 मई को सुबह 8:00 बजे से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रवचन होंगे जिसमें गायत्री मंत्र और गायत्री यज्ञ का महत्व बताया जाएगा।
आयोजन समिति ने ग्राम .व क्षेत्र के परिजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements