प्रभात पट्टन मंडल में पंचायत चुनाव एवं संगठन कार्य को गति देने हेतु बैठक में तैयार हुईं रणनीति ।
पार्टी का हर पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष तथा बूथ प्रभारी मिलकर लड़ेंगे चुनाव एवम् भाजपा अधिकृत प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प:-सुधा चंद्रा।

सारणी:-भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभात पट्टन में आज एक कामकाजी बैठक मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा ,पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष देशमुख, राजू संत जिला पंचायत सदस्य हरिराम नागले ,मंडल के अध्यक्ष राजेश सोनारे के आतिथ्य में एक कामकाजी बैठक पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा मंडल प्रभात पट्टन में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख जी ने कहा कि, वर्तमान समय में पार्टी एक साथ बहुत से कार्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न करा रही है। पंचायत चुनाव भी हैं ,और भारतीय जनता पार्टी का सेवा सुशासन गरीब कल्याण पखवाडा भी चल रहा है इसमें पार्टी के द्वारा मोर्चा, प्रकोषठो के माध्यम से मोदी जी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ,जो भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता कर रहे हैं। सेवा सुशासन गरीब कल्याण पखवाड़े के जितने भी कार्यक्रम हमारे मंडल में संपन्न हो रहा है वह सभी पंचायत चुनाव के दृष्टिकोण से बहुत लाभदायक होंगे। इस बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा ने कहा कि पार्टी के द्वारा आज सभी ग्रामीण मंडलों में जो बैठक की जा रही है पंचायत चुनाव एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा,सुशासन ,गरीब कल्याण कार्यक्रम को संचालित करने हेतु रखी गई है, हम सभी 10 जून को अपने-अपने बूथों पर पार्टी द्वारा बनाए गए त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, एवं बी एल ए तथा बूथ समिति ,बूथ प्रभारी और बूथ में रहने वाले मंडल तथा जिले के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ में बूथ सम्मेलन कर घर-घर तक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाना है। इसी के साथ सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों में एकजुट होकर हमारे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों को विजय बनाने का संकल्प भी लेना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष देशमुख जी ने सभी को एक साथ एकजुट रहकर पार्टी कार्यक्रम को संपन्न कराने का निर्देश दिया । मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे ने सभी बूथ प्रभारियों को एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को 10 जून को सेवा, सुशासन ,गरीब कल्याणकार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर करना है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 23 जून बलिदान दिवस का कार्यक्रम बूथों में संपन्न कराने हेतु अपने वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वासित किया ,एवं सभी अतिथि तथा कार्यकर्ताओं को इतनी भीषण गरीब गर्मी में उपस्थित होने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल के महामंत्री मलखान सिंह, अमर यूबनाती ,मंडल के पदाधिकारी निलेश खाडे, रोशन देशमुख ,गणेश कोले सहित मोर्चा के अध्यक्ष रमेश पंडोले, निलेश भोंपते ,चंद्र शेखर खाडे,प्रवीण कुमरे ,शीतल राठौर ,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।