40 किलोमीटर दूर से पहुंचकर जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान लेखचन्द युवाओं में जगा रहे रक्तदान की अलख 

RAKESH SONI

40 किलोमीटर दूर से पहुंचकर जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान
लेखचन्द युवाओं में जगा रहे रक्तदान की अलख।


बैतूल। जिले के युवा लगातार इंसानियत का फर्ज अदा कर आपात स्थिति में रक्त की जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर लोगों को नया जीवनदान दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल में सामने आया। जहां पर रविवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला शीला मंदरे को एबी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी।
समाजसेवी लेखचंद यादव को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने चिचोली ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बंडू लिखितकर को कॉल किया। इसके बाद बंडू लिखितकर ने 40 किलोमीटर सफर तय कर जिला अस्पताल आकर रक्तदान किया। लेखचंद यादव ने बताया कि बंडू लिखितकर ने 9वीं बार रक्तदान किया है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री सुनील पवार ने भी अपने जन्म दिन पर रक्त दान किया। आज के समय मे रक्तदान के क्षेत्र में यमसक्रिय रक्तदाताओं की भूमिका सहरानीय है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य मे हर किसी को आगे आना चाहिये और रक्तदान करके किसी जरूरतमंद मरीज की मदद करनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि रक्त दान करने से बहुत सारी बीमारियां नही होती है, रक्त दाता अपने आप को स्वस्थ महसूस करता है। उल्लेखनीय है कि लेखचंद यादव कई वर्षो से रक्तदान की अलख युवाओं में जगा रहे है। उन्होंने सभी युवाओं से रक्त दान करके जरूरत मंदो की मदद करने का निवेदन किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!