नपाध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया रिटेनिंग वाल और आरसीसी नाली का भूमिपूजन, पाथाखेड़ा के 8 वार्डों की गलियां स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी

RAKESH SONI

नपाध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया रिटेनिंग वाल और आरसीसी नाली का भूमिपूजन, पाथाखेड़ा के 8 वार्डों की गलियां स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन, वार्ड 24 में आरसीसी नाली एवं वार्ड 22 व 31 में रिटेनिंग वाल बनेगी।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र दो वार्डों में रिटेनिंग वाल एवं एक वार्ड में आरसीसी नाली के निर्माण कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन किया। इसके अलावा पाथाखेड़ा क्षेत्र के 9 वाडों में स्ट्रीट लाइट के कार्य का लोकार्पण किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रमों की शुरूआत शोभापुर कॉलोनी के वार्ड 31 से हुई। यहां नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सभापति भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, रोशनी संदीप झपाटे, नेता प्रतिपक्ष आनंद पिटिस नागले, पार्षद मनोज ठाकुर, मनोज डेहरिया, योगेश बर्डे, महेंद्र भारती, मनोज ठाकुर, वंदना सुखदेव वामनकर, जीपी सिंह, सुधा चंद्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम समेत अन्य पार्षदों की मौजूदगी में 17.21 लाख से बनने वाली रिटेनिंग वाल का भूमिपूजन किया। इसके बाद वार्ड 22 में शीतला माता मंदिर के पास 17.74 लाख की लागत से रिटेनिंग वाल का भूमिपूजन किया गया। वार्ड 24 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य 13.38 लाख का भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों ने किया। इसके अलावा वार्ड 14, 17, 20, 21, 22, 25, 26, 27 एवं वार्ड 28 में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया गया। इन वार्डों की गलियां अब स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि वार्ड 31 एवं 22 में रिटेनिंग वाल बनने से बारिश में नालों का पानी वार्ड में नहीं आएगा। इससे लोग असुविधा से बचेंगे। वार्ड 24 में आरसीसी नाली निर्माण से लोगों को सड़क पर वह रहे गंदे पानी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर में गुणवत्तायुक्त एवं समग्र विकास करना है। उन्होंने इंजीनियर्स से इन कार्यों पर सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पार्षदगण छाया अतुलकर, मीना ददन सिंह, ज्योति हेमराज नागले, चन्द्रा सोनेकर, संगीता मनीष धोटे, प्रवीण सोनी, शिवकली बबलू नरें, हरिता शांति पाल, रूपलाल बेलवंशी, प्रीति सुरेश मानकर जफर अंसारी, मो. ताहीर अंसारी, वंदना सुखदेव वामनकर, अनीता बेलवंशी, अजाबराव धोटे आकाश कुमार पंदाम, संगीता सुनील, बेबी बिझाडे, कविता पटैया, रेखा मोहनलाल मायवाड, संगीता प्रवीण सूर्यवंशी, सरिता मनोज वागदे संदीप झपाटे, प्रकाश डेहरिया, अजय साकरे, बबलू वामनकर, नगर पालिका के इंजिनियर कमलेश पटेल, नितिन मीणा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!