भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

RAKESH SONI

भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

सारणी:- भारतीय मजदूर संघ जिला बैतूल की जिला स्तरीय बैठक पाथाखेड़ा के कोयला खदान मजदूर संघ कार्यालय में संपन्न हुई न.पा.म. संघ के जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया की इस बैठक में आगामी 27,28 एवं 29 मई को बैतूल में होने वाली भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संपन्न किए जाने को लेकर चर्चा हुई जिसमें पूरे मध्य प्रदेश से भारतीय मजदूर संघ के लगभग 120 प्रतिनिधि शामिल होंगे बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ नर्मदा पुरम संभाग के विभाग प्रमुख श्रीमान राजेश मंसूरिया जी ने कहा यह बैतूल जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ कार्यसमिति की बैठक कराने का सौभाग्य बैतूल जिले को प्राप्त हुआ है इसलिए इसलिए भारतीय मजदूर संघ एवं इससे संबद्ध सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर इस बैठक को अच्छे तरीके से संपन्न करवाने में अपना योगदान देना चाहिए वही भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाब राव गायकवाड एवं जिला मंत्री विनय डोंगरे ने भी बैठक की व्यवस्थाएं एवं त्रि दिवसीय बैठक की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की हाल ही में केरल में हुए मत्स्य मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में श्रीमान राजेश मंसूरिया जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया उनके इस नवीन दायित्व के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की नाविक श्रमिक महासंघ के मोहन मोरे के नेतृत्व में नाविक संघ के पदाधिकारियों ने मानसूरिया जी का स्वागत किया इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह ठाकुर जी कोयला खदान मजदूर महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह जी संयुक्त महामंत्री संजय सिंह नगर पालिका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार,
इकाई अध्यक्ष ललित सोना,सचिव निराकार सागर,उपाध्यक्ष सतपाल सोना, मीडिया प्रभारी कामदेव सोनी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!