सत्ता खोने से बौखलाई कांग्रेस निराधार आरोप लगा रही है – बबला शुक्ला।

RAKESH SONI

सत्ता खोने से बौखलाई कांग्रेस निराधार आरोप लगा रही है – बबला शुक्ला।

बैतूल। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि चुनाव आते ही बरसाती मेंढको की तरह कांग्रेस बाहर आ जाती है। उन्होने कहा कि कांग्रेस का विकास और जनता से कोई नाता नही रहा है इसीलिए घडियाली आंसू बहाकर जनता को बरगला रही है। शुक्ला ने कहा कि सत्ता खोने के बौखलाई कांग्रेस भाजपा और उसकी सरकार पर निराधार आरोप लगा रही है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को चुनावो के समय ही जनता की याद आती है। शुक्ला ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेष की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्व है और इसीलिए सरकार की योजनाओ का फोकस भी देष की जनता का कल्याण कैसा हो पर है। उन्होने कहा कि जिस दिग्विजय सिंह की बंटाढार कांग्रेस सरकार के राज में बिजली की स्थिती यह थी कि लोग रात रात भर सडको पर जगराता करते थे। प्रदेष को लालटेन युग में पहुंचा देने वाली कांग्रेस आज बिजली को लेकर झूठे आंसू बहा रही है। शुक्ला ने कहा कि इसी तरह किसानो की लंगोटी उतार लेने वाली कांग्रेस को जब जब चुनाव आते है किसानो की याद आती है। उन्होने कहा कि 2018 में किसानो का दो लाख रू. तक का कर्ज माफ करने के जिस झूठे वादे के साथ सत्ता में आई कांग्रेस ने 15 महिने की सरकार में क्या किया ये बात प्रदेष का किसान अच्छी तरह से जानता है। उन्होने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कमलनाथ सरकार ने कोऑपरेटिव सोसायटीयो को कंगाल और किसान को डिफाल्टर बना दिया था। शुक्ला ने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसके मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आदेष पर वर्ष 1998 में मुलताई में किसानो पर गोली चलाकर 22 किसानो की हत्या कर दी गई। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को किसानो की बात करने का कोई अधिकार नही है। शुक्ला ने कहा कि वहीं केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार ऐसी योजनाएं लागू कर रही है जिससे किसानो की आमदनी बढे। शुक्ला ने कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रदेष की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष किसानो के खाते में दस हजार रू.डाले जा रहे है। शुक्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार वर्ष  2014 से अनाज ,दलहन, तिलहन के समर्थन मूल्य में बढोतरी कर रही है। शुक्ला ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस भ्रम फैला रही है। कांग्रेस की मंषा कभी भी पिछडा वर्ग को आरक्षण देने की रही ही नही। शुक्ला ने कहा कि स्थानीय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण मिलने में कांग्रेस ने रोंढा अटकाने के हर संभव प्रयास किए। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेष सरकार और भाजपा प्रदेष अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में पार्टी संगठन की प्रतिबद्वता और संकल्प के कारण सुप्रीम कोर्ट में जीत हुई और अब स्थानीय चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होगें। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का कभी भी जनता और विकास से कोई नाता नही रहा है। चुनाव के समय कांग्रेसी जनता को बरगला कर वोट लेने का षडयंत्र रचते है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा और उसकी सरकार पर झूठे आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वर्ष 2003 में जिस बीमारू प्रदेष को कांग्रेस छोड गई थी उसे आज भाजपा ने समृद्व प्रदेष बना दिया है। आने वाले दिनो में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेष स्वर्णिम प्रदेष बनेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस का चेहरा अब उजागर हो गया है और जनता इनके भ्रम व झूठे वादो में आने वाली नही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!