लोकतंत्र सेनानी मोतीलाल कुशवाह का सम्मान करेंगे मुख्य मंत्री।

RAKESH SONI

लोकतंत्र सेनानी मोतीलाल कुशवाह का सम्मान करेंगे मुख्य मंत्री।

सारनी। देश में लोकतंत्र का गला घोटने का काम करने वाली कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा कर देश की जनता को नरक में धकेल दिया था।कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 की आधी रात से आपातकाल लगाया । कांग्रेस के विरोध में देश की सभी विपक्षी दल मैदान में आर पार की लड़ाई में कूद गये थे। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक देश में सरकार के विरोध में आम जनता को संगठित कर ने में लगे रहे। ऐसे में मध्य भारत प्रांत के ग्वालियर के 20 वर्षीय छात्र स्वयंसेवक ने आपातकाल के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन का शंखनाद कर दिया। कांग्रेस सरकार का दमन 25 जून 1975 की रात से ही सरकार के विरोधियों को चून चून कर गिरफ्तार कर जेल में भेज रहा था।कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिसनें भी मुंह खोला उसे जेल की यात्रा करनी पड़ी है। ग्वालियर में जन्मे, शिक्षा भी यही हुई और नदी तट पर सघं की शाखा से संस्कारित छात्र स्वयंसेवक लोकतंत्र के लिए पहले सत्याग्रह का नेतृत्व कर गिरफ्तार होकर ग्वालियर जेल में बंदी बने। जेल में नारकीय यातनाएं झेलने के लिए विवश थे। फिर भी हिम्मत नहीं हारी और जेल में ही कांग्रेस सरकार के विरोध में जनता को संगठित करते रहें। यहां तक की मोतीलाल जी से माफी मांग ने का भारी दबाव डाला गया लेकिन सरकार विफल हुई और अंत में 12 मार्च 1977 को जेल से रिहाई हुई, मोतीलाल जी सीधे घर न जाते हुए कार्य क्षेत्र में गये ,16 मार्च 1977 को लोक सभा के चुनाव सम्पन्न हुए फिर घर पर पहुंचे । आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बैतूल निवासी मोतीलाल कुशवाह लोकतंत्र सेनानी का सम्मान किया जाएगा जो आज भी सघं कार्य में सक्रिय है।वर्तमान में श्री कुशवाह संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय सह-महामंत्री का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि 660 मेगावाट ईकाई का भूमि पूजन करने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सारनी 24 अगस्त को आ रहे हैं , जिला पंचायत से लोकतंत्र सेनानी मोतीलाल कुशवाह का सम्मान करने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस आशय की प्रेस विज्ञप्ति अंबादास सूने उपाध्यक्ष संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत ने दी ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!