खेल से जुड़कर बच्चों की शारीरिक गति को मिलता है बल:- नागेंद्र निगम

RAKESH SONI

खेल से जुड़कर बच्चों की शारीरिक गति को मिलता है बल:- नागेंद्र निगम

सारणी:- हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारनी में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष। बच्चों को बिस्किट वह चॉकलेट वितरण कर उत्कल स्पोर्ट के संचालक रंजीत डोंगरे और उनकी पूरी टीम को खेल शिविर में निस्वार्थ भाव से बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देने पर भूरी भूरी प्रशंसा की। एवं बच्चों को खेल का महत्व समझाया। और खेल से जुड़ने से हमारे शरीर को कितना फायदा है। और लगातार जुड़े रहने से कितना फायदा हमारे शरीर को पहुंच सकता है। इसके बारे में बच्चों को बताया। हाई स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में लगभग 110 बच्चे आते हैं। जिन्हें जय सिंदूर, हरशराज सिंदूर, आशीष डोंगरे, प्रमित सिंदूर, कीर्ति नायक, ब्रेनची महानंद के द्वारा फुटबॉल, वॉलीबॉल, मार्शल आर्ट, योगा डांस सिखाया जाता है। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने बताया कि आज कल के बच्चों का ध्यान शारीरिक गतिविधियों से हटकर मोबाइल पर ज्यादा आकर्षित होता है। जिससे उनकी शारीरिक गति को नुकसान पहुंच रहा है। जब बच्चे मैदान में दौड़ भाग करते थे। फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट व अन्य शारीरिक गतिविधियां करते थे। तो उनके शरीर का विकास तेजी से होता था। लेकिन आज कल के बच्चे ज्यादातर मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं। और शारीरिक गतिविधि न होने के कारण कई बच्चे मानसिक रोगी हो रहे हैं। साथ-साथ उनके शरीर पर मोबाइल का दुष्प्रभाव भी पड़ता है। और शारीरिक विकास भी रुक रहा है। उन्होंने उत्कल स्पोर्ट्स टीम से जुड़े सभी को ़ बधाई दी कि उनके द्वारा सराहनीय काम किया जा रहा है। पिछले 7 वर्षों से लगातार उत्कल स्पोर्ट्स के द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के जरिए बच्चों को खेल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। और वह भी निशुल्क। जो किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। साथ ही उत्कल स्पोर्ट्स को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!