ब्राह्मण समाज आज धूमधाम से मनाएगा भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव

RAKESH SONI

ब्राह्मण समाज आज धूमधाम से मनाएगा भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव

सारनी। ब्राह्मण समाज सारनी, पाथाखेडा, शोभापुर कॉलोनी एवं बगडोना के तत्वावधान में मंगलवार 03 मई 2022 को भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर सारनी के पुलिस लाइन स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में पूजन, सुंदरकांड, हवन एवं प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया है।

विप्र ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम जी की जयंती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम सारनी के पुलिस लाइन स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में अयोजित किया जाएगा। मंगलवार 3 मई 2022 को सुबह 8 बजे पीठ स्थापना व पूजन, सुबह 10 से दोपह 12 बजे तक सुंदरकांड का पाठ एवं दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रसादी वितरण होगा। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी एवं बगडोना के सभी सामाजिक बंधुओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रों के विप्र जनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। ब्राह्मण समाज सादे कार्यक्रम के तहत जन्मोत्सव मनाएगा। इस वर्ष समाज परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा नहीं निकालेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!