बी.पी.एच. को मिला राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार

RAKESH SONI

बी.पी.एच. को मिला राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में स्थित बुंदेलखंड पब्लिकेशन हॉउस (जो कि डिजिटल प्लेटफॉर्म है) द्वारा विगत वर्षों से साहित्य के क्षेत्र में कार्य करते हुए कई विषयों पर कई संकलन व सोलो पुस्तकें प्रकाशित करता आ रहा है। इन्हीं सब का आंकलन करने के पश्चात वर्थी वेलनेस फाउंडेशन द्वारा पब्लिकेशन के संस्थापक अब्दुल रहमान (रहमान बाँदवी) के सहयोग से प्रकाशन को *राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार* से सम्मानित किया। 

      इस उपलक्ष्य में संस्थापक, सह-संस्थापक ने सर्वप्रथम सर्वशक्तिमान ईश्वर का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिसने हम सभी को अपने-अपने कार्य करने की मेधा एवं सामर्थ्य प्रदान की व सभी सुधी पाठकों को धन्यवाद देते हुए सभी लेखकों एवं कवियों का आभार ज्ञापित करते हैं, जिनके अनमोल योगदान के बिना इन कार्यों इत्यादि की कल्पना भी नहीं की जा सकती। फिलहाल जिस-जिस ने भी जिस-जिस प्रकार से अपना अमूल्य समय देते हुए सहयोग करते रहे हैं, हम उन सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!