भाजपा मंडल प्रभात पट्टन मैं संपन्न हुआ बूथ स्तरीय त्रिदेव कार्यशाल।
भाजपा के बूथ के कार्यकर्ता के माध्यम से लड़ा जाएगा आगामी सभी चुनाव:-कमलेश सिंह

सारणी:-भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभात पट्टन में भारतीय जनता पार्टी के त्रिदेव बूथ कार्यशाला का कार्यक्रम मुख्य अतिथि बसंत बाबा मकोड़े पूर्व जिला अध्यक्ष जिला बेतूल ,विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, आईटी सेल नर्मदा पुरम संभाग अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक अभिजर हुसैन, मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा, मंडल विस्तारक देवीदास खाडे ,,मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे,पटन मंडल के वरिष्ठ नेता अशोक पांसे ,राजू संत ,रहीम खान के अतिथियों में एक दिवसीय कार्यशाला सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ के महामंत्री, बूथ के बी एल ए, शक्ति केंद्र के संचालक ,मंडल के पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में 4 सत्र के कार्यक्रम में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत बाबा मकोड़े ,ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 22 करनीय कार्य बूथ अध्यक्षों को राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदान किया गया है। हमारे बूथ के मंडल बूथ अध्यक्ष , बूथ के महामंत्री और बी एल ए यह तीनों 22 करणी कार्यों को आवश्यक रूप से करें। द्वितीय सत्र का संचालन करते हुए जिले के महामंत्री कमलेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी विचार व्यवहार के विषय पर वक्तव देते हुए जनसंघ के समय 2 सीट से लेकर 304 सीट भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्णिम कार्यकाल तक पार्टी के विचार और व्यवहार को कार्यकर्ताओं से अवगत कराया। इसी तारतम्य में आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल विभाग को किस तरह से कार्य करना चाहिए, इस विषय पर भी जानकारी आईटी सेल के प्रमुख अभिजर हुसैन के द्वारा कार्यकर्ताओं को दिया गया, अंतिम सत्र का संचालन करते हुए प्रभारी सुधा चंद्रा ने कहा कि पार्टी के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष ,महामंत्री एवं बी एल ए के बूथ पर भूमिका क्या होनी चाहिए ,त्रिदेव को बूथ में समरसता मधुर वाणी सभी जनता से आचार विचार व्यवहार अच्छा बनाकर कार्य करना चाहिए ,तभी हम बूथों से जीत पाएंगे इस कार्यक्रम को समापन करते हुए मंडल के विस्तारक देवीदास खाडे जी ने सभी त्रिदेव को आगामी कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जिले से आगंतुक अतिथियों का मंडल पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ,और भाजपा मंडल प्रभात पट्टन को बूथ स्तर तक मजबूत कर चुनाव किस तरह जीता जाए अपने विचार अभिव्यक्ति व्यक्त की ।कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री ग्राम वडली से मलखान सिंह ठाकुर शीतल राठौर रवि तोमर महेंद्र ठाकुर नीलेश भोंपते, ग्राम नरखेड से वामन राव देशमुख निलेश खांडे, गणेश डोंगरे, चंद्रशेखर खाड़े ग्राम सावंगी से भागवत बारस्कर ग्राम अमरावती घाट से अभिषेक पवार ग्राम मंगवाना खुर्द से मारुति पाटणकर सलाइढाना से चंदन बरखेड़े ग्राम आष्टा से सुदर्शन देशमुख रोशन देशमुख मनोज देशमुख सहित सभी त्रिदेव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements