भाजपा की गंज नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक सम्प्पन। बूथ के देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है -मालवीय

RAKESH SONI

भाजपा की गंज नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक सम्प्पन।

बूथ के देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है -मालवीय

बैतूल-आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बैतूल गंज की कामकाजी बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रूप से मंडल के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय गंज नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा जी महामंत्री गीतेश बारस्कर जी उपस्थित रहे। मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई।मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। मंडल प्रभारी राजेंद्र मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें।

मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है तथा चुनावी वेला नजदीक है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें और पदाधिकारियो को जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।आज की मत्वपूर्ण बैठक पर मंच पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबा खड़िया,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे,SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप झरबड़े उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे ने किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!