भाजपा के गणेश यादव का जनपद अध्यक्ष बनना तय

RAKESH SONI

भाजपा के गणेश यादव का जनपद अध्यक्ष बनना तय

 आमला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री गणेश यादव चुनावी मैदान में थे जो कि अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्र से चुनाव लड़े और जनता का उन्हें अपार बहुमत मिला और भारी बहु मतों से विजय हुए जनता के दिलों में राज करने वाले श्री गणेश यादव हर गांव क्षेत्र में चौक चौराहे पर सुर्खियों में है ऐसा माना जा रहा है कि लगभग 7 साल बाद जनपद पंचायत आमला पर पुनः भाजपा का श्री गणेश होने वाला है श्री गणेश यादव का जनपद अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार जनपद अध्यक्ष पद के हेतु भूत पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत यादव व निर्विरोध जनपद सदस्य किशन सिंह रघुवंशी रेस में है व भारतीय जनता पार्टी के 24 जनपद सदस्यों में से वार्ड नंबर 13 के जनपद सदस्य गणेश यादव का जनपद अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है

श्री गणेश यादव जी के बेहद करीबी कार्यभार संभालने वाले लोकेश डेहरिया (अध्यक्ष)अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सारणी ग्रामीण द्वारा बताया गया कि अपना क्षेत्र छोड़कर वार्ड नंबर 13 से चुनावी मैदान में थे और उन्होंने स्वयं की मेहनत से सफलता हासिल की व जनता का अपार बहुमत मिला जिससे हम और हमारा प्रत्याशी इस मुकाम तक पहुंचा है हम और हमारे प्रत्याशी वार्ड नंबर 13 की जनता जनार्दन का तह दिल से आभार व्यक्त करते एवं हमारे सहयोगी जनपद सदस्यों का भी मै तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं हम और आप आशा करते हैं कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के कार्य पर प्रगतिरत रहेंगे

 इनका कहना है

 भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ नेता व संगठन के दिशा निर्देश का पालन करूंगा पार्टी जो भी निर्णय लेंगी उसमें मैं तैयार रहूंगा

                       श्री गणेश यादव जी

 भारतीय जनता पार्टी के 24 जनपद सदस्य चुनाव जीते हैं सभी जनपद सदस्य को एकत्रित कर रायशुमारी ली जाएगी उसके बाद जनपद अध्यक्ष है एवं जनपद उपाध्यक्ष नाम निर्देशित किया जाए तय किया जाएगा

                   रामकिशोर देशमुख

      मंडल अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल आमला

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!