भाजपा के गणेश यादव बने आमला जनपद के अध्यक्ष

RAKESH SONI

भाजपा के गणेश यादव बने आमला जनपद के अध्यक्ष

आमला। आमला विकासखंड के क्षेत्र क्रं. 13 से चुनाव लड़े गणेश यादव का यह मूल क्षेत्र नहीं था। वह बाहर से आकर यहां चुनाव लड़े थे और अच्छे मतों से चुनाव जीते। 25 जनपद सदस्यों वाले जनपद पंचायत आमला में 19 सदस्य भाजपा समर्थित जीतकर आए थे और 6 सदस्य कांग्रेस एवं गोंडवाना समर्थित जीते हैं।

जिससे लग रहा था कि यहां भाजपा का ही जनपद अध्यक्ष निर्वाचित होगा। गणेश यादव भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्हें अभी तक कोई बड़ा पद नहीं मिला और सीधे तौर पर उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में जनपद अध्यक्ष का पद मिला। निर्वाचन के बाद श्री यादव ने सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता हैं। और संगठन ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिलाई है। अब इस जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करूंगा और जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए उनकी सेवा में तत्पर रहूंगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राही को दिलाऊंगा।
इसके साथ ही भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है। श्री रघुवंशी जनपद सदस्य वार्ड क्रं. 20 से निर्वाचित हुए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!