भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीति ही नहीं बल्कि समाजिक विपत्तियों में कर्मवीर की तरह कार्य करता है=सुधा चंद्रा

RAKESH SONI

भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीति ही नहीं बल्कि समाजिक विपत्तियों में कर्मवीर की तरह कार्य करता है=सुधा चंद्रा

सारणी। भारतीय जनता पार्टी के घर में वीरों का वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया सम्मान आजादी के अमृत उत्साह कार्यक्रम में बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम में प्रसूति वेदना से पीड़ित महिला को चारपाई में बैठा कर अतिवृष्टि के कारण नदी में आई बाढ़ में भी कार्यकर्ता मनीष तेकाम ,दीपक धुर्वे ,तिवारी तेकाम ,सूरज कवड़े ,कैलाश तेकाम, बलवंत कबडे,विमल उईके ,जितेंद्र कवाड़ेराकेश करें जैसे कर्मवीर कार्यकर्ताओं ने भौरा अस्पताल में भर्ती करवाकर ग्रामीण मातृशक्ति का सुरक्षित प्रसूति कार्य संपन्न कराया ।

यह कार्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के संवेदनशील कार्यकर्ता ही कर सकते हैं,दूसरा कोई नहीं ,और यही कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की पूंजी हैं।भाजपा मंडल के प्रभारी सुधा चंद्रा ने उन कार्यकर्ताओं को आजादी के अमृत उत्सव कार्यक्रम में पावर झंडा पंचायत में सम्मान करते हुए कहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने कहा कि उस दिन मूसलाधार वर्षा बरस रही थी ,उस पानी में कोई अपने घर से नहीं निकल सकता था ।लेकिन भारतीय जनता पार्टी के इन जांबाज सिपाहियों ने हमारे मंडल के जामुन ढाना गांव में निवास करने वाली हमारी दो बहनों की जान बचाई। भारतीय जनता पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं पर गर्व करती है, और आज उनका सम्मान करती है ।गांव के सरपंच ईश्वरदास कुमरे ने कहा कि हमें ऐसे कार्यकर्ताओं पर गर्व होता है ,आज ग्राम पंचायत पावर झंडा ने श्रीफल , अंग वस्त्र तथा कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर स्वागत किया । उन्होने समस्त ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मुसीबत के समय सभी लोग एक साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के साथ चलेंगे तो निश्चित ही कोई भी मुसीबत हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। सभी ग्राम वासियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री चंपालाल बड़ौदे,सतरूजित शुक्ला ,भारतीय जनता पार्टी कोषाध्यक्ष अमित महतो ,मंडल मंत्री उमेश पाटील, उपसरपंच गुड्डू यादव ,साहब लाल मर्सकोले, दिनेश जौझारे ,जगदीश आखंडे,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!