भाजपा प्रदेश संगठन ने महेन्द्र सराटकर को पुनः लोकसभा चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा आमला-सारनी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया।

सारणी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश प्रभारी रणवीर सिंह रावत,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू सोलंकी की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री महेन्द्र सराटकर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आमला- सारनी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया इसके पुर्व विधानसभा चुनाव मे महेन्द्र सराटकर को आमला विधानसभा प्रभारी का दायित्व दिया गया था सराटकर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मै शीर्ष नेतृत्व का आभारी हु जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है मै पुरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के पक्ष मे जनता के बीच जाकर कार्य करूंगा इस अवसर पर सभी संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बधाई दी ।