विशाल रैली के रूप में केरला स्टोरी देखने पहुंचे भाजपा विधायक कांग्रेस पर देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ा होने का लगाया आरोप

RAKESH SONI

विशाल रैली के रूप में केरला स्टोरी देखने पहुंचे भाजपा विधायक कांग्रेस पर देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ा होने का लगाया आरोप

कार्यकर्ताओं एव जनता की भारी भीड़ देखकर कांग्रेसियों की विरोध प्रदर्शन फ्लाप हुआ

द केरला स्टोरी पर कांग्रेस, भाजपा आमने-सामने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता की भारी भीड़ के सामने कांग्रेसी हुए पस्त मुह में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया

विधायक ने कहा कांग्रेस ने तुष्टीकरण और राजनीति को इस लेवल पर ला लिया है कि देश विरोधी लोगों के साथ भी खड़े दिखाई दे रहे हैं

Contents
विशाल रैली के रूप में केरला स्टोरी देखने पहुंचे भाजपा विधायक कांग्रेस पर देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ा होने का लगाया आरोपकार्यकर्ताओं एव जनता की भारी भीड़ देखकर कांग्रेसियों की विरोध प्रदर्शन फ्लाप हुआद केरला स्टोरी पर कांग्रेस, भाजपा आमने-सामने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता की भारी भीड़ के सामने कांग्रेसी हुए पस्त मुह में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन कियाविधायक ने कहा कांग्रेस ने तुष्टीकरण और राजनीति को इस लेवल पर ला लिया है कि देश विरोधी लोगों के साथ भी खड़े दिखाई दे रहे हैंतुष्टिकरण और देश विरोधी राजनीति से बचने की कोशिश करे कांग्रेस :- भाजपा विधायककांग्रेस नेताओं पर जमकर बरसे विधायक पंडाग्रे

सारनी। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित व विपुल शाह द्वारा निर्मित भारतीय फिल्म द केरला स्टोरी पर आज आमला सारनी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी द्वारा सारणी के कांति शिवा टॉकीज में द केरला स्टोरी निशुल्क भाजपा कार्यकर्ता अनुषांगिक संगठन एवं जनता को दिखाया आज दोपहर में ही कार्यकर्ताओं एवं जनता की भारी भीड़ भाजपा कार्यालय में इकट्ठा होने लगी डीजे साउंड देश का तिरंगा एवं भाजपा झंडा लिए हुए भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए भारी भीड़ शॉपिंग सेंटर होते हुए कांति शिवा टॉकीज पहुंची रास्ते में कुछ कांग्रेसी कार्यक्रम को विधन डालने के लिए बैठे थे लेकिन उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता की भारी भीड़ देखते हुए मुंह में काली पट्टी बांधकर अपनी सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपनी इज्जत बचाई ।

गौरतलब है कि द केरला स्टोरी केरल की महिलाओं के एक समूह की कहानी है जो धर्मांतरित होकर मुसलमान बन जाती है और चरमपंथी इस्लामिक स्टेट इराक और सीरिया में शामिल हो जाती है। इस फिल्म को भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं कई राज्यों में भाजपा नेताओं द्वारा द केरला स्टोरी को मुफ्त में दिखाया जा रहा है। भाजपा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा द केरला स्टोरी हमारी बहन बेटियों के लिए एक संदेश आत्मक फिल्म हैं इस फिल्म को सभी ने देखना और इस फिल्म से सीख लेना चाहिए। भाजपा नेता रंजीत सिंह ने कहा द केरला स्टोरी लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद पर बनी है। यह फिल्म लव जिहाद और धर्मांतरण से बचने संदेश देती है।

कांग्रेसी भाइयों को लव जिहादियों के साथ खड़ा होकर यह शाबिद कर दिया कि उनका विरोध प्रदर्शन सिर्फ दिखावा अपने शहर के विकास से कोई लेना-देना नहीं है पिछले 25 वर्षों से न विधायक न सांसद और न हीं नगर पालिका अध्यक्ष बना पाए और ना ही विपक्ष की भूमिका निभा पाए इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे सारणी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया की विधायक जी की के द्वारा दिखाई गई फिल्म मे अपार जनसमूह फिल्म देखना है इससे साफ जाहिर होता है की जनता एवं कार्यकर्ता कांग्रेसियों के विरोध से कोई लेना-देना नहीं

तुष्टिकरण और देश विरोधी राजनीति से बचने की कोशिश करे कांग्रेस :- भाजपा विधायक

द केरला स्टोरी एक मैसेज देती है, किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन कुछ कुंठित मानसिकता के युवा जो हमारी बेटी और बहनों को बरगलाने का काम करते थे और उनका धर्मांतरण करते थे। उनको आई एस आई जैसी आतंकवादी संस्थाओं में ले जाकर उनसे देश विरोधी कार्य कराया जाता था। यह फिल्म बताती है कि किस तरह धर्मांतरण का कार्य महिलाओं और बेटियों से करवा कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में झोंका जाता है। यह एक संदेशात्मक फिल्म है। विधायक ने कहा कुछ कांग्रेसी भाजपा कार्यकर्ताओं का रास्ता रोकने का कार्य कर रहे थे। यह फिल्म देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ बनाई गई हैं। विधायक ने कहा मैं पूछना चाहता हूं की क्या कांग्रेस आतंकवाद में हमारी बहन, बेटियों को झोंकने वालों को समर्थन करने वालों की पार्टी बन गई है। तुष्टिकरण और देश विरोधी राजनीति से बचने की कोशिश करे। विधायक ने कहा कांग्रेस राष्ट्रीय दल है। देश निर्माण में लगे रहे।

कांग्रेस नेताओं पर जमकर बरसे विधायक पंडाग्रे

विधायक यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने कहा क्या कांग्रेस तुष्टिकरण और राजनीति को इस लेवल पर ला चुकी है कि देश विरोधी लोगों के साथ भी अब कांग्रेस के लोग खड़े दिखाई देते हैं। विधायक पंडाग्रे ने कहा मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस के नेताओं से कि क्या वो आतंकवाद का समर्थन करते हैं। लव जिहाद का समर्थन करते हैं। जिन्होंने हमारी बेटियों को झूठे जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराकर उनको देश विरोधी गतिविधियों में झोंका। क्या उनका समर्थन करती है और अगर कांग्रेस नहीं करती है तो इस तरह हमारा रास्ता क्यों रोका गया। क्यों इस फ़िल्म को देखने से रोकने का प्रयास कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। विधायक ने कहा मैं कांग्रेस के नेताओं को बताना चाह रह रहा हूं कांग्रेस के लोगों को, कि राजनीति देश निर्माण का माध्यम है। देश निर्माण में लगे रहे। कान्ती शिवा टॉकीज सारनी मे आमला सारनी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडागरे जी के द्वारा सारनी शांपिग सेंटर से विशाल रैली के रूप मे कान्ती शिवा टाकिज पहुंचे जहा आम जनता भाजपा कार्यकर्ता एवं अनुशाघिय संगठनों को द केरला स्टोरी दिखायी गयी ,,, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे , आमला जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, विधान सभा संयोजक पीजे शर्मा , भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिह , जगदीश पवार ,सुधा चन्द्रा , हरि यादव ,मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम , मोहन मोरे , दशरथ सिह जाट , प्रकाश शिवहरे , भीम बहादूर थापा , बीएम एस से महेन्द्र सिह ठाकूर , कमल किशोर भावसार , सुने जी बजरग दल महिला मोर्चा युवा मोर्चा पार्षद गण बुथ अध्यक्ष पत्रकार गण आम नागरिक उपस्थित थे ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!