भाजपा महिला मोर्चा आमला ने भारत की अध्यक्षता में जी 20 समूह के स्वागत में गए मंगलगीत , उकेरी रंगोलीया
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व शक्ति बनने की कामना
आमला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल आमला के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक आर्थिक मंच, जी 20 की अध्यक्षता एवम राजधानी भोपाल में ग्लोबल गवर्नेस पर थिंक 20 सम्मेलन के लिए पधारे प्रतिनिधियों के स्वागत में स्थानीय शिव मंदिर में जी 20 पर आधारित रंगोलिया उकेर कर स्वागत गीत गाए।
महिला मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, के नेतृत्व में भारत के विश्व शक्ति बनने की कामना करी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है , जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण जी 20 से वैश्विक समूह की अध्यक्षता एवम आयोजन का भारत में होना है जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है
भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती पाटिल ने कहा की वसुधैव कुटुम्बकम् पर आधारित जी 20 के आयोजन में भारत पधारे सभी अतिथियों का महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों ने मंगलगीत गा कर स्वागत किया एवम रंगोलियां बनाई
भाजपा मिडिया प्रभारी सपना सोनी ने बताया की कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी, जिला महामंत्री सुनीता देशमुख लाजवंती नागले, जिला उपाध्यक्ष सुषमा नरवरे जिला मंत्री शोभा देशमुख जिला कार्यालय मंत्री वर्षा खाड़े, जिला मीडिया प्रभारी कविता मालवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल मंडल उपाध्यक्ष अंबिका साबले, श्रध्दा मालवीय, गीता ढोलेकर, दूर्गा साहू ,गीता पंडोले, भारती झा गीता वर्मा दीक्षा सुर्जेकर , सपना सोनी अनिता यादव, कांता राजोनिया, नीतू यादव समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित रहे।