भाजपा ने मानया हर्षोउल्लास से 44 वां स्थापना दिवस भाजपा एक राजनैतिक दल ही नही एक वैचारिक आंदोलन है – बबला शुक्ला

RAKESH SONI

भाजपा ने मानया हर्षोउल्लास से 44 वां स्थापना दिवस

भाजपा एक राजनैतिक दल ही नही एक वैचारिक आंदोलन है – बबला शुक्ला

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी का 44 वॉ स्थापना दिवस आजा दिनांक 6 अप्रेल को जिले के सभी संगठनात्मक 29 मंडलो में 1567 बूथो पर भाजपा के सभी बूथ अध्यक्षो एवं बूथ प्रभारीयो ने अपनी अपनी बूथ समिति, पन्ना समिति तथा पन्ना प्रमुखो के साथ हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडडा ने बूथ के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया एवं पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

   भाजपा के स्थाना दिवस के अवसर पर बैतूल ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 194 खेडीसावलीगढ पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भाजपा का ध्वजा फहराकर, पार्टी के पितृपुरूषो के छायाचित्रो के सम्मुख दीप प्रज्जवलन ,माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1951 में स्थापित जनसंघ के विचारो से चलती आ रही है। हमारे पितृपुरूषो के जो विचार हमे विरासत में मिले है आज हम उन विचारो के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की सरकारे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके सभी कार्यो को पूर्ण कर रही है। जिनमें धारा 370 ए को हटाना, राम मंदिर का निर्माण करना। श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल नही है, एक वैचारिक आंदोलन है। जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण , जनकल्याण एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारो पर चलकर भाजपा नीत सरकारे अपनी योजनाएं बना रही है। उन्होने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओ का लाभ पहुंचाना की भाजपा का मुख्य उददेश्य हैै। भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने जो विकास की राह दिखाई है उसी पर चलते हुए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश व प्रदेश का चहुमूखी विकास कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यकर्ताओ को संकल्प दिलाया कि जिस विचारधारा पर चलकर हमारे प्रेरणापुरूषो ने पार्टी को यहा तक पहुंचाया है। उन्ही विचार धारा पर चलते हुए पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने का काम हम सबको करना है। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन ,मंडल अध्यक्ष नीतिन बारस्कर, महामंत्री कमल मालवीय, बूथ अध्यक्ष बलदेव दवंडे, बूथ महामंत्री विजयंत बैस,, किरण नासेरी, रूपेश अग्रवाल, रूपेश राठौर, केवल ठाकुर, निमेश नासेरी, सुखवती राने, दिलीप राठौर, चंद्रभानसिंह चंदेल, अनिल चौहान, कौशल्या उइके, जितेन्द्र राठौर, राजू राठौर ,जयदेव धोटे सहित बडी संख्या में बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!