भाजपा प्रत्याक्षी दुर्गादास उइके का आमला विधानसभा अंतर्गत विभिन्न संगठनात्मक मंडलो में एक दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम

RAKESH SONI

भाजपा प्रत्याक्षी दुर्गादास उइके का आमला विधानसभा अंतर्गत विभिन्न संगठनात्मक मंडलो में एक दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम

वृहद जन संपर्क अभियान अंतर्गत विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व , एव वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल के मार्गदर्शन में भाजपा सांसद प्रत्याक्षी दुर्गादास उइके करेगे आमला क्षेत्र में जन संपर्क

आमला। लोकसभा चुनावो के शंखनाद के साथ ही बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याक्षी दुर्गादास उइके के द्वारा संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में सतत मतदाताओ एव समाज के विभिन्न वर्गो व प्रबुद्ध जनों से सघन जन संपर्क जारी है। इसी श्रृंखला में आज दिन बुधवार को आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व एवम भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी मुकेश खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में, भाजपा सांसद प्रत्याक्षी दुर्गादास उइके का आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत भाजपा आमला नगर ,ग्रामीण , सारणी ग्रामीण व खेड़ली बाजार मोरखा संगठनात्मक मंडलों में मतदाताओं से जन संपर्क कार्यक्रम है।
भाजपा सांसद प्रत्याक्षी दुर्गादास उइके लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आमला विधानसभा में वृहद जन संपर्क अभियान के निमित्त विधानसभा प्रभारी देवीदास खाड़े एव विधानसभा संयोजक किशोर बरदे के समन्वय व भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरपडाखेड़ी, खेड़ली बाजार, मोरखा कलमेश्वरा छिपानिया पिपरिया बारंगवाड़ी नरेरा, जम्बाडा, लालावाड़ी और आमला नगर में जनसंपर्क के निमित प्रवास करेंगे ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!