सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव के तहत आनंद मेले का आयोजन किया गया।
सारणी। सरस्वती विद्या मंदिर सारणी में आज भैया बहनों के द्वारा आनंद बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें भैया बहनों ने व्यंजन स्टॉल एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री श्री राम जी अरावरकर प्रसिद्ध पर्यावरण विद् जल प्रहरी
श्री मोहन जी नगर बैतूल
श्री सुनील जी दीक्षित विभाग समन्वयक नर्मदा पुरम
श्री श्याम सुंदर जी ओझा
प्रसिद्ध व्यवसाय समाजसेवी
श्री दिनेश प्रकाश मिश्रा अध्यक्ष सतपुड़ा सरस्वती शिक्षा समिति
श्री बुद्ध पाल सिंह जी अखिल भारतीय सहसंयोजक वनवासी शिक्षा
के आथित्यमें कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया
विद्यालय में सभागार का उद्घाटन
किया जो की सारणी विद्यालय के
प्रथम सचिव श्री महेश जी कतरनी के नाम पर सभागार का नाम रख उद्घाटन किया गया
मुख्य अतिथि जी ने सभागार के मुख्य द्वार पर तुलसी पूजन कर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर भवन का उद्घाटन किया भैया बहनों के द्वारा हस्तलिखित पत्रिका का निर्माण किया गया जिसका विमोचन भी अधिकारियों के द्वारा किया गया
भैया बहनों ने व्यंजन स्टॉल स्वरुचि भोज एवं विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडलों का निर्माण किया गया गया इस कार्यक्रम में 65 स्टॉल लगाए गए
एवं 45 प्रदर्शनियों का प्रदर्शन किया गया
तीन हस्तलिखित पत्रिका निर्माण की गई नगर से श्री पी जे शर्मा, श्री ब्रजमोहन जी सहगल,श्री श्याम मदन,श्री दशरथ दंगे, श्री भोजराज परमार,उपस्थित हुए सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य चंद्रशेखर टैगोर ने बताया कि
300 परिवारों के 500 से अधिक सदस्यों ने मेले में उपस्थित रहकर मेल को सफल बनाया
अखिल भारतीय अधिकारी जी का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया
एवं समस्त उपस्थित अतिथियों का विद्यालय का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया
विद्यालय के प्राचार्य श्री चंद्रशेखर टैगोर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया
एवं विद्यालय के सचिव श्री योगेंद्र जी ठाकुर ने अतिथियों का परिचय कराया अधिकारियों के उद्बोधन के पश्चात बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस प्रकार आनंद मेले में विद्यालय के भैया बहन आचार्य परिवार अभिभावकों ने आनंद से भाग लिया एवं बच्चों को कार्यक्रम से नई प्रेरणा प्राप्त हुई