आमला सारनी विधायक डॉक्टर पंडाग्रे ने दी बधाई। छत्तीसगढ राज्य का 291 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा।

RAKESH SONI

आमला सारनी विधायक डॉक्टर पंडाग्रे ने दी बधाई।
छत्तीसगढ राज्य का 291 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा।

सारनी। आमला सारनी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने पत्र भेज कर मुख्य अभियन्ता वही के कैथवार और समस्त इंजीनियर्स,कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों को बधाई दी है। 15 अक्टूबर 22 से लगातार 300 दिन पावर प्लांट की ईकाई क्रमांक 10 ने उत्पादन क्षेत्र में हैट्रिक लगा कर सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड को गौरवान्वित किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में बनी 2×250 मेगावाट की ईकाई क्रमांक 10 निर्धारित मापदंड पर खरी उतरी है। ईकाई क्रमांक 10 की उपलब्धता 101,01 % , आकजलरी खपत 7.85 % रही है जो अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है साथ ही प्रदेश की ऊर्जा आपूर्ति में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह का महत्वपूर्ण स्थान है। शिवराज सिंह चौहान मुख्य मंत्री, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह के मार्गदर्शन में और श्री कैथवार के कुशल नेतृत्व के कारण यह संभव हुआ है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड का समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए लगातार प्रयास सराहनीय है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!