आवारा पशुओं पर प्रतिबंध लगाने हेतु अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन।
सारणी:- भारतीय मजदूर संघ से संबंध अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ जिला बैतूल के द्वारा तहसीलदार महोदय घोड़ाडोंगरी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें चोपना क्षेत्र के कुछ ग्रामों में गेहूं के फसल की कटाई के बाद पशुओं को आवारा छोड़ दिया जाता है जिससे ग्रीष्मकालीन फसल उत्पादन करने वाले किसानों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पशुओं के द्वारा उनके फसलों को नष्ट कर दिया जाता है जब किसानों के द्वारा पशु मालिक से इनकी शिकायत की जाती है वहां पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है संगठन के द्वारा ज्ञापन सौंपकर माननीय महोदय से मांग की गई है पशु मालिक जिस तरह बाकी समय में अपने पशुओं को घर में बांधकर खिलाते हैं या उन्हें चराने की समुचित व्यवस्था करते हैं यह व्यवस्था पूरे वर्ष भर किया जाए अपने मवेशियों को दिन रात के लिए आवारा छोड़ने वाले ग्रामीणों पर शासन सख्ती बरतते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करें ज्ञापन के साथ में ग्राम पंचायत शक्तिगढ़, डेहरी आमढ़ाना , एवं ग्राम पंचायत बादलपुर के पंचायती प्रस्ताव ज्ञापन के साथ संलग्न है जिसमें आवारा पशुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है इस अवसर पर कृषि ग्रामीण मजदूर महासंघ नर्मदा पुरम संभाग के संभाग संयोजक आजादी लाल कुशवाहा भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनय डोंगरे सह मंत्री हरिओम कुशवाहा कृषि ग्रामीण मजदूर महासंघ के जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह तहसील अध्यक्ष अनिल साना सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे तहसीलदार महोदय जी द्वारा इस संबंध में शीघ्र ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन प्राप्त हुआ है इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी घोड़ाडोंगरी एवं थाना चौपना को भी प्रेषित की गई है।