आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व अजाबराव पाटील को सौपा।

बैतूल। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के जिला मिडिया प्रभारी एवं घोडाडोंगरी ब्लाकाध्यक्ष कैलाश पाटल ने जानकरी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केसी पवार की सहमति सें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बीऍम. खान की अनुसंशा पर साहेबराव पाटिल जिला बड़वानी जो वर्तमान तक इंदौर संभाग के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे थे उनको उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए संघ के रिक़्त पद प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आशा की है कि श्री पाटिल संघ की विचार धारा के अनुरूप कार्य करेंगे। श्री पाटिल की नियुक्ति पर उन्हे आजाद टीम मध्यप्रदेश द्वारा बधाई व शुभकामनायें दी है। संघ उनसे आशा करता है पाटिल जी नियमों का पालन करते हुये संघ की रीति नीति विचाधारा को आगे ले जाकर संघ को मजबूती प्रदान करेगे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements