माँ ताप्ती की पूजा अर्चना कर वर्षा गढेकर ने नपाध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण  मध्यप्रदेश शासन ने आगामी आदेश तक किया नगरपालिका मुलताई अध्यक्ष किया नियुक्त । 

RAKESH SONI

माँ ताप्ती की पूजा अर्चना कर वर्षा गढेकर ने नपाध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण 

मध्यप्रदेश शासन ने आगामी आदेश तक किया नगरपालिका मुलताई अध्यक्ष किया नियुक्त । 

मुलताई। भगतसिंह वार्ड भाजपा पार्षद वर्षा गढेकर को मध्यप्रदेश शासन उपकुलसचिव ने मंगलवार को आगामी आदेश तक मुलताई नगरपालिका की अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समर्थको एवं भाजपा कार्यकर्ताओ में यह खबर मिलते ही खुशी का माहौल देखा गया। नगर पालिका मुलताई बड़ा उलटफेर में नवमनोनीत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गढेकर ने नगरपालिका पहुंचकर वैदिक मंत्रोउचार के साथ नपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया गया।

श्रीमती गढेकर ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि नगर के सभी वार्डो में लोगो की समस्या का निराकरण करना पहला कार्य है, नगर में लोग छोटी-छोटी समस्या को लेकर परेशान है। शीघ्र ही वह नगर के सभी वार्डो का दौरा कर समस्या का निराकरण करेगी। इसके पूर्व श्रीमती वर्षा गढेकर ने मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर मां ताप्ती का आशीवार्द लिया। मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवासीय विभाग के उपसचिव आर के कार्तिकेय ने मंगलवार आदेश जारी आगामी आदेश तक वर्षा गढेकर को मुलताई नगर पालिका का अध्यक्ष नियुक्त किया। आदेश में उल्लेखित किया गया कि न्यायालय प्रथम जिला न्यायधीश मुलताई द्धारा 13 जून को नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन को अवैध एवं शुन्य घोषित कर दिया था। जिसके चलते मुलताई नगरपालिका का पद रिक्त हो गया था। राज्य शासन द्धारा मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 37 (2) की निहित शक्तिायो के तहत वर्षा गढेकर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। े

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!