नव वर्ष का किया जोरदार स्वागत गायत्री प्रज्ञा पीठ में हुआ गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

RAKESH SONI

नव वर्ष का किया जोरदार स्वागत गायत्री प्रज्ञा पीठ में हुआ गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

सारणी:- स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में गुड़ी पड़वा पर्व हिंदी नववर्ष आगमन तिथि के शुभ अवसर पर गायत्री महायज्ञ आयोजित हुआ इसके बाद नववर्ष के स्वागत में गायत्री परिजनों ने प्रीत वस्त्रों में केसरिया ध्वज बैनर लेकर शंखनाद करते हुए नगर के मुख्य मार्गो पर पद भ्रमण करके नव वर्ष का जोरदार स्वागत किया.
इस अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री गुलाबराव पांसे ने बताया कि अनेक परिजनों ने गायत्री महायज्ञ यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित की यज्ञ के बीच में गायत्री मंत्र जाप लघु अनुष्ठान तथा मंत्र लेखन तथा अन्य प्रकार से नव दिवसीय अनुष्ठान करने के संकल्प लिए एक दूसरे को नववर्ष की बधाईयाँ दी और स्वयं की एक बुराई त्यागने का संकल्प लिया. कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी को प्रसाद रूप में फलाहारी मिष्ठान का भी वितरण किया गया.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!